फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Samples for 54, found four new dengue positive

Rewari News: 54 के लिए नमूने, मिले चार नए डेंगू पॉजिटिव

Thu, 03 Oct 2024 05:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 03 Oct 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Samples for 54, found four new dengue positive
रेवाड़ी। जिले में डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 54 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए। इनमें डेंगू के चार नए पॉजिटिव सामने आए है। इसके साथ ही डेंगू मरीजों की संख्या 82 हो गई है, जबकि अभी तक मलेरिया के 6 केस मिले हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी बढ़ने के बाद ही डेंगू का प्रकोप कम होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया कि जिले में जुलाई से अब तक 82 डेंगू और 6 मलेरिया के मरीज मिले है। पिछले वर्ष से अभी तक यह आंकड़ा कम है, क्योंकि 2023 में 406 केस मिले थे। वहीं, रेवाड़ी शहर से सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मिल रहे है। शहर में 34, गुरावड़ा में 12, मीरपुर में 11, बावल में 7 और खोल में 4 व नाहड़ में 5 डेंगू के मरीज पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


-------------------

तीन मरीजों का अस्पताल में चल रहा इलाज
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि फिलहाल जिले में डेंगू के तीन मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में भर्ती 11 मरीजों को छुट्टी मिल चुकी है। डेंगू के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए अब सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है। 54 नए सैंपल लिए गए है। अभी तक जिले में 2499 लोगों के सैंपल लिए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------

डेंगू को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयास कर रहा है। आम लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से घर-घर जाकर मच्छर के लार्वा की जांच की जा रही है। इतना नहीं जहां डेंगू के मरीज ज्यादा मिल रहे है, उन इलाकों में फॉगिंग का काम भी तेज कर दिया गया है।
- डॉ. अमित यादव, नोडल अधिकारी, डेंगू एवं मलेरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed