Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Samples for 22, 2 new dengue patients found

Rewari News: 22 के लिए सैंपल, डेंगू के 2 नए मरीज मिले

Wed, 06 Nov 2024 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 06 Nov 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Samples for 22, 2 new dengue patients found
रेवाड़ी। शहर में एक स्थान पर गमलों में डेंगू के लार्वा की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: विभ
रेवाड़ी। नवंबर माह में भी डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रोजाना डेंगू के केस सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को लिए गए 22 सैंपल की जांच में 2 मामले नए मिले और कुल आंकड़ा 265 पर पहुंच गया। करीब 214 लोग रिकवर हो चुके हैं। कुल मामलों में से आधे रेवाड़ी शहर में ही निकले हैं। मलेरिया के भी 8 मामले मिल चुके हैं। ज्यादा केस निकले तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर परिषद को पत्र लिखकर फोगिंग कराने का भी आग्रह किया है, बावजूद इसके शहर में फोगिंग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बहुत से क्षेत्रों में फोगिंग ही नहीं की गई है। इधर, स्वास्थ्य कर्मियों को भी निर्देश देकर लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से घरों में कूलर, एसी व अन्य जगह भरे पानी अथवा कबाड़ में मच्छरों के लार्वा की जांच की जा रही है। इसके तहत जिन जगह पर जांच में मच्छरों के लार्वा मिले, उनको नोटिस भी दिए जा रहे हैं। इस साल विभाग ने कोई चालान नहीं काटा है। मात्र 4062 लोगों को ही नोटिस थमाया गया है।


डेंगू का एलाइजा टेस्ट केवल सिविल अस्पताल में ही हो रहा
फिलहाल डेंगू का एलाइजा टेस्ट केवल सिविल अस्पताल में ही हो रहा है। बाकी सीएचसी व पीएचसी में जांच की सुविधा नहीं है। वहां से केवल सैंपल कलेक्ट करके सिविल में ही भेजे जाते हैं। इस वर्ष अब तक डेंगू के संदिग्ध 4329 सैंपल लिए गए। इनमें सरकारी व निजी लैब व प्राइवेट अस्पताल भी शामिल रहे। इन सैंपल की जांच में हर 16वां डेंगू से पीड़ित मिला है। इसी तरह पिछले वर्ष लगाए तो लगभग 5500 सैंपल लिए गए थे, जिनकी जांच में हर 13वां पीड़ित पाया गया था।
विज्ञापन



जानें कहां कितने केस
शहरी क्षेत्र 124

गुरावड़ा सीएचसी 19
मीरपुर सीएचसी 43

बावल सीएचसी 31,
खोल 15
नाहड़ 33

-------------

अभी कुछ दिन और डेंगू का सीजन रहेगा। अगर लक्षण लगते हैं तो नजदीकी अस्पताल में पहुंचकर उपचार करा सकते हैं। सिविल अस्पताल में डेंगू का एलाइजा टेस्ट भी निशुल्क किया जा रहा है। अभी डेंगू नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- बीरेंद्र सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed