फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sample of polluted water going to Masani barrage was sent for investigation

Rewari News: मसानी बैराज में जाने वाले प्रदूषित पानी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा

Fri, 25 Nov 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sample of polluted water going to Masani barrage was sent for investigation
मसानी बैराज में जाने वाले प्रदूषित पानी को रोकने के लिए निरीक्षण करते एडीसी स्वप्निल रविंद्र पा? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित मसानी बैराज पर प्रदूषित पानी को लेकर शुक्रवार को पांच सदस्यीय कमेटी ने निरीक्षण किया। इसको गंभीरता से लेते हुए डीसी अशोक कुमार गर्ग ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर कमेटी का गठन किया है। डीसी के निर्देश पर गठित कमेटी ने एडीसी एवं कमेटी के अध्यक्ष स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में शिकायतकर्ताओं के साथ संबंधित स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश की अनुपालना करने के लिए प्रशासन डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में मसानी बैराज में जाने वाले प्रदूषित पानी को रोकने के लिए सजग एवं सतर्क है, जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम द्वारा प्रदूषण फैलाने वाले उपक्रमों की जांच कर जल्द ही रिपोर्ट डीसी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी तथा इसके उपरांत रिपोर्ट एनजीटी को भिजवाई जाएगी।
विज्ञापन

एनजीटी के आदेशों की अनुपालना में एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में पांच सदस्य कमेटी का गठन किया है, जिसमें क्षेत्रीय अधिकारी हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को उपाध्यक्ष, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी, सिंचाई विभाग रेवाड़ी व कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद रेवाड़ी को कमेटी सदस्य नियुक्त किया गया है। टीम की ओर से सैंपलिंग की प्रक्रिया अमल में लाई गई और सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed