{"_id":"5814e1be4f1c1b980dbc2791","slug":"salry-goverment-sevnth-commision","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन विसंगतियां दूर किए बिना ही लागू किया सातवां वेतन आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन विसंगतियां दूर किए बिना ही लागू किया सातवां वेतन आयोग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार की ओर से गुरुवार को लागू की गई सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर हरियाणा कर्मचारी संघ के प्रधान कंवर सिंह यादव ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर किए बिना ही सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू कर दी हैं।
ग्रुप डी के कर्मचारियों के लिए रखा गया न्यूनतम वेतनमान 16900 रुपए का विरोध करते हुए संघ ने न्यूनतम 26 हजार रुपए करने की मांग की है। प्रधान कंवर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन देने तथा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बात कही थी, जो अब व्यवहारिक पटल पर झूठी साबित हो रही है। हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों को समान काम, समान वेतनमान दिए जाने की मांग की है। मांगे पूरी नहीं होने पर महासंघ ने आपात मीटिंग बुलाकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर रहीश कुमार, राजपाल, अभय सिंह, शकन चांदना, मनजीत यादव, बबलेश सैनी, कैलाश जाखड़, मनोज सैनी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।