फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sales of blankets pick up, better business expected

Rewari News: कंबलों की बिक्री में तेजी, बेहतर कारोबार की उम्मीद

Thu, 13 Nov 2025 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sales of blankets pick up, better business expected
दुकान में कंबल खरीदते लोग। संवाद - फोटो : katra news
रेवाड़ी। ठंड के मौसम की शुरुआत होते ही शहर में कंबलों की बिक्री में उछाल देखने को मिला है। तापमान में गिरावट के बाद से ही कंबलों की मांग बढ़ गई है। अभी रोजाना न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौजूदा समय में बाजार में विभिन्न प्रकार के कंबल उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

इनमें जयपुरिया, राजस्थानी और लुधियाना व पानीपत के कंबल ग्राहकों में सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। दुकानदार सुशील व अशोक यादन का कहना है कि ग्राहक अब गुणवत्ता और डिजाइन दोनों पर ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

रंग-बिरंगे और मोटे कंबलों की मांग सबसे ज्यादा है। वहीं हल्के और डिजाइनर कंबलों की भी बिक्री बढ़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल कंबलों की बिक्री में इजाफा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना है जिससे कंबलों की मांग में और वृद्धि होने की उम्मीद है।
----------------
कंबल की बिक्री से व्यापारियों को अच्छा लाभ
दुकानदार मोहन यादव, राजकुमार राम और सुनील कुमार हर साल जयपुर से आकर शहर में कंबल की दुकान लगाते हैं। उनका कहना है कि ठंड के इस मौसम में कंबल की बिक्री से व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल रहा है। इसके अलावा, इस समय गर्म कपड़े, शॉल और कंबल की बिक्री में भी तेजी आई है। ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी के कंबल पर छूट और ऑफर भी दे रहे हैं ताकि बिक्री और बढ़ाई जा सके। इसके साथ ही बाजार में विभिन्न ब्रांड और वैरायटी के कंबल उपलब्ध हैं। जयपुरिया कंबल अपने मोटे और गर्म रखने वाले गुणों के लिए पसंद किए जा रहे हैं। वहीं राजस्थानी कंबल पारंपरिक डिजाइन और लंबी उम्र के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बन रहे हैं। लुधियाना के कंबल भी अपनी उच्च गुणवत्ता और आरामदायक महसूस होने की वजह से ग्राहकों में लोकप्रिय हैं।
------------------
बाजार में उपलब्ध कंबलों के दाम

कंबल के प्रकार--कीमत

रेडीमेड कंबल मोटा, गर्म--800 से 1200 रुपये

रेडीमेड कंबल हल्का--500 से 800 रुपये

जयपुरिया कंबल मोटा--900 से 5000 रुपये

राजस्थानी कंबल--1000 से 3000 रुपये

लुधियाना कंबल--1200 से 2500 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed