{"_id":"65e62260d68fbbad510cfea4","slug":"saint-mahatma-is-revered-by-the-entire-society-bikram-yadav-rewari-news-c-198-1-rew1001-201643-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत महात्मा पूरे समाज के पूज्यनीय : बिक्रम यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत महात्मा पूरे समाज के पूज्यनीय : बिक्रम यादव
Tue, 05 Mar 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
कोसली। पूर्वमंत्री बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र के देवी-देवता और संत महात्मा पूरे समाज के पूज्यनीय होते हैं। इनकी कृपा से समाज तरक्की के रास्ते पर चल रहा है। बिक्रम सिंह यादव सोमवार को कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव गुजरवास में श्रद्धालुओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने बाबा की समाधि पर नमन किया। कहा कि संतों के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने बाबा के आश्रम में दर्शन उपरांत महंत से आशीर्वाद भी लिया।
कहा कि भारत देवी-देवताओं और संत महात्माओं की तपोभूमि है। महात्माओं के तप के परिणामस्वरूप आज भारत वर्ष की आत्मनिर्भर देशों में गिनती होने लगी है। उन्होंने कहा कि बाबा श्री श्री 1008 धर्मानंद महाराज की आसपास के गांवों के लोगों पर असीम कृपा बनी हुई है। ग्रामीणों ने बाबा की स्मृति में भंडारा लगाकर पुण्य का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि भागदौड भरी जिंदगी से निकलकर हमें अपने दैनिक कार्यों के साथ साथ कुछ समय धार्मिक कामोें में भी लगाना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। संत महात्मा जाति विशेष के न होकर पूरे समाज के होते हैं।