{"_id":"62c87381dd34e20d6c6d4fe2","slug":"saga-of-rezang-la-to-be-staged-on-11-dipro-rewari-news-rtk651787414","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रेजांग ला’ की गाथा का मंचन 11 को : डीआईपीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रेजांग ला’ की गाथा का मंचन 11 को : डीआईपीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। आजादी अमृत महोत्सव की शृंखला में रेवाड़ी शहर के बाल भवन ऑडिटोरियम में 11 जुलाई को सायं 5 बजे से होने वाले ‘रेजांग ला’ नाटक की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल व डीसी अशोक कुमार गर्ग के निर्देशानुसार कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
जिला प्रशासन रेवाड़ी व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस के नाटक मंचन को लेकर जिलावासी भी खासे उत्साहित हैं क्योंकि रेजांग ला युद्ध में शहीद हुए जवानों में अधिकांश रेवाड़ी से थे। रास कला मंच के अध्यक्ष रवि मोहन के निर्देशन में कलाकारों द्वारा अभिनय के माध्यम से 1962 में हुए रेजांग ला युद्ध के वीर शहीदों की शौर्य गाथा का मंचन किया जाएगा। डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के वीर बलिदानियों व असंख्य गुमनाम नायकों के साथ ही देश पर कुर्बान होने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने व युवा पीढ़ी को अपने इतिहास से रूबरू कराने के लिए प्रदर्शनी, नाटक व अन्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए युवा शक्ति को सकारात्मक संदेश दिया जा रहा है। इससे पहले रेवाड़ी में आजादी अमृत महोत्सव के तहत 1857 का संग्राम-हरियाणा के वीरों के नाम नाटक का मंचन भी किया जा चुका है, जिसे दर्शकों की खूब सराहना मिली। अब 11 जुलाई को आयोजित होने वाले रेजांग ला नाटक मंचन को लेकर भी लोगों को विभिन्न प्रचार माध्यमों से निमंत्रण दिया जा रहा है। बताया कि रेजांग ला नाटक 18 नवंबर 1962 के उस आखिरी दिन की शौर्यगाथा पर आधारित नाटक है जिसमें 13 कुमाऊं की चार्ली कंपनी के मुट्ठी भर जवानों ने अपने मन में उठी मानवीय व्यथा को अपनी भावनाओं से व्यक्त किया था। मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह की अगुवाई में वे सभी जवान वीरता की ऐसी कहानी रच गए थे जिसे देश आज भी गर्व से याद करता है।
इंसेट
युद्ध के नायकों की भूमिका में नजर आएंगे एक दर्जन से ज्यादा कलाकार
रास कला मंच के निर्देशन में आयोजित रेजांग ला युद्ध पर आधारित नाटक में देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक मंच सजेगा। जिसमें लगभग एक दर्जन से ज्यादा कलाकार युद्ध के प्रमुख नायकों की भूमिका में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। नाटक मंचन में कलाकार गौरव सक्सेना मेजर शैतान सिंह, फराज सिद्दीकी दयाल सिंह, सुनील बादू धनजीत बोरा, आशीष सैनी निहाल सिंह, आकाश बालियान सिंघराम सिंह, साहिल जयराम, सुरेश निर्वाण रामचंद्र, अभिमन्यु सतपाल सिंह और निशांत सूरजा की भूमिका निभाएंगे।