{"_id":"5d2e1e118ebc3e6c9d3b42ce","slug":"sacks-racket-caught-in-the-sap-center-rewari-news-rtk505229046","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पा सेंटर पर सीआईए ने की छापेमारी, 6 युवतियों सहित 14 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पा सेंटर पर सीआईए ने की छापेमारी, 6 युवतियों सहित 14 लोग गिरफ्तार
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
शहर का लियो चौक स्थित इसी भवन में छापा मारा गया।
- फोटो : Rewari
Link Copied
शहर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। पुलिस ने यहां मंगलवार शाम छापा मारकर पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया। छह युवतियों के साथ आठ युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें स्पा सेंटर संचालक गोकलगढ़ निवासी ठाकुर दास और एक महिला भी शामिल है। सभी को मॉडल टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन को मंगलवार को सूचना मिली थी कि लियो चौक पर ए न्यू स्पा सेंटर पर देह व्यापार का धंधा होता है। एसपी ने तुरंत सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज विद्या सागर को कार्रवाई का आदेश दिया। सीआईए इंचार्ज विद्या सागर ने अपनी टीम के साथ मिल कर मंगलवार की शाम स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान 6 युवतियों के अलावा आठ लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले। सीआईए टीम ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उन्हें मॉडल टाउन थाना में ले जाया गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। एसपी नाजनीन भसीन ने कहा कि जिले में किसी प्रकार का अवैध धंधा नहीं होने दिया जाएगा। अपराध को रोकना और अपराधियों पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अवैध धंधों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह का धंधा करने वाले लोगों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।