फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rural sanitation workers protested for the fourth day

Rewari News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने चौथे दिन भी किया प्रदर्शन

Fri, 08 Mar 2024 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers protested for the fourth day
रेवाड़ी। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी रहा। धरने अध्यक्षता राजकुमार जिला सचिव ने की व मंच का संचालन मनोज कुमार ने किया। यूनियन नेता सीटू जिला उपप्रधान रामकुंवार ने बताया कि सरकार ग्रामीण सफाई कर्मचारी के साथ भेदभाव कर रही है। ऑनलाइन हाजिरी के नाम कर्मचारियों में भारी रोष है और मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया। 51 दिन की हड़ताल में सरकार के साथ यूनियन नेताओं की बनी सहमति के पत्र अब तक जारी नही किए। बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, 17 हजार वेतन, 3 प्रतिशत वार्षिक बढ़ोतरी, दो लाख रिटायर्ड पर एक मुश्त राशि मुख्य मांगे हैं। आगे कहना है कि पढ़े लिखे कर्मचारियों को सुपरवाइजर नियुक्त किया जाए। धरने पर सुरेन्द्र, राकेश, धर्मेंद्र, प्रवीण, हितेश, कृष्णा, सुशीला, मीना, सूरत सिंह, नरेश, विक्रम और मनरेगा कर्मचारियों का भारी समर्थन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed