फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rupee,bank,congress,rewari, protest

नोटबंदी के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Fri, 06 Jan 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 06 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
rupee,bank,congress,rewari, protest
प्रदर्शन कर एडीसी को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से रेवाड़ी में यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव राव के नेतृत्व में जोरदार  प्रदर्शन कर एडीसी को ज्ञापन सौंपा।  इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से जिला सचिवालय तक रोष मार्च निकाला।दिल्ली के पूर्व मंत्री नरेंद्र नाथ ने कहा कि नोटबंदी स्वतंत्र भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। नोटबंदी के दौरान न जाने कितने भाजपा नेता पकड़े गए, लेकिन आज तक किसी भी भाजपा नेता की भूमिका की जांच नही की गई है।
विज्ञापन


आज के दिन आम नागरिक लाइन में खड़ा है। दूसरी तरफ भाजपा नेता 30 प्रतिशत के कमीशन पर काले धन को सफेद बनाने में लगे हैं। नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके हिंदुस्तान की जनता के साथ धोखा किया गया है। चिरंजीव राव ने कहा कि नोटबंदी आर्थिक अराजकता तथा गरीबों पर मुसीबतों का टूटता पहाड़ है। नोटबंदी में सबसे ज्यादा गरीब आदमी परेशान हुआ है।
विज्ञापन


नोटबंदी से किसानों की दुर्दशा हो गई है, छोटे एवं मध्यम उद्योग बंद हो रहे हैं, नौकरियां खत्म हो रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने जिला उपायुक्त के माध्यम से जो मांग की हैं उनमें नोटबंदी के दौरान जनता को जो नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिया जाए। दूसरा बैंक से पैसा निकालने की पाबंदी फौरन हटाओ। इसके अलावा छोटे दुकानदारों व उद्योगों का इन्कम टैक्स व सेल्स टैक्स में एक साल तक 50 प्रतिशत की छूट की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर एमसी धनीराम, संजय मलिक, अमृतकला, डॉ. सत्यनारायण, सुचित्रा, हंसराज, राव इंद्रपाल, सुभाष छाबड़ी, वंदना पोपली, दलीप माटा, जवाहर सचदेवा, सरोज भारद्वाज  के अलावा रेवाड़ी के कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed