फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Run public awareness campaign for water conservation: Meena

जल संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाएं : मीणा

Wed, 28 May 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Run public awareness campaign for water conservation: Meena
फोटो: 11रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में जल संरक्षण व प्रबंधन को लेकर अ​धिकारियों की बैठक लेते
रेवाड़ी। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के निदेशक एवं जिला रेवाड़ी के केंद्रीय नोडल अधिकारी कपिल मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में जल संरक्षण व प्रबंधन को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने बैठक में केंद्रीय नोडल अधिकारी कपिल मीणा को बताया कि जिले के कुछ चयनित क्षेत्रों में वर्षा संचयन प्रणाली स्थापित की जा रही हैं और जहां कार्य करवाया जाना है वहां कार्यों के लिए निविदाएं जारी की जा रही हैं।
विज्ञापन

स्कूलों, उद्योगों, पंचायत घरों और सरकारी भवनों में जल प्रबंधन के तहत योजना अनुसार कार्य किया जा रहा है। बैठक में जिले में जल शक्ति अभियान के तहत अटल भूजल योजना, अमृत सरोवर योजना आदि से संबंधित चल रहे कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करते हुए संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय नोडल अधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण से जुड़ी हर गतिविधि की साप्ताहिक रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए और फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण भी किया जाए। जमीनी स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता और प्रभाव सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने पंचायत विभाग को प्राचीन जल संरक्षण स्रोत जैसे बावड़ी आदि को पूर्वरूप देने का कार्य किया जाए। उन्होंने कृषि विभाग के साथ बाढ़, नहर और सिंचाई जल उपलब्धता जैसे बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारी, जल संसाधन विभाग, नगर परिषद, ग्रामीण विकास, कृषि और अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed