फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rumors of purchasing goods at 2 to 3 times more than the market rate, details to be given within a week

Rewari News: बाजार रेट से 2 से 3 गुना ज्यादा में सामान खरीदने की सुगबुगाहट, एक हफ्ते में देना होगा ब्योरा

Fri, 10 May 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Rumors of purchasing goods at 2 to 3 times more than the market rate, details to be given within a week
रेवाड़ी। जिले में भी जैम पोर्टल सवालों के घेरे में आ चुका है। दरअसल, रेवाड़ी में भी जैम पोर्टल से खरीद की सुगबुगाहट सामने आई है। नाहड़ व डहीना खंड में खरीद की बात सामने आई है। हालांकि, यह पूरा मामला अभी जांच का विषय है। दूसरी तरफ पंचायत विभाग के मुख्य सतर्कता अधिकारी ने जिले के अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है कि कंपनियों से मिलीभगत कर बाजार रेट से 2 से 3 गुना ज्यादा में सामान खरीदा गया है। अधिकारी ने आदेश दिए हैं कि जैम पोर्टल से वर्ष 2021 से अब तक खरीदे गए सामान का ब्योरा एक सप्ताह के अंदर कार्यालय को भिजवाना होगा, ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके। सतर्कता अधिकारी ने इसके लिए बाकायदा प्रोफार्मा भी भेजा है, जिसे भरकर भेजना होगा। मिली जानकारी के मुताबिक जैम पोर्टल के माध्यम से बड़े पैमाने पर खरीद की गई है। कुल मिलाकर, अगर जांच होती है तो बड़ा घोटाला भी सामने आ सकता है। दूसरी तरफ समाज सेवी राजेश शर्मा ने भी आरोप लगाया है कि इस मामले की जांच गंभीरता से होनी चाहिए, क्योंकि इस पर बड़ी मछलियां भी फंस सकती है। जैम पोर्टल के माध्यम से हरियाणा के कई जिलों में खरीद हुई है, हर जिलों से शिकायत मिली है। मामले में डीडीपीओ और बीडीपीओ से संपर्क करने की कोशिश की गई, मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed