{"_id":"6a0615e3ce11967f1508d3f6","slug":"rules-made-after-petition-in-ngt-are-being-flouted-rewari-news-c-198-1-rew1001-238435-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एनजीटी में याचिका के बाद बने नियमों की उड़ रहीं धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एनजीटी में याचिका के बाद बने नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
Fri, 15 May 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 15 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और निर्माण एवं ध्वस्तीकरण अवशेष के निस्तारण को लेकर बनाए गए नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। शहर के कृष्णा नगर क्षेत्र के पास सड़क किनारे घरेलू कचरा, प्लास्टिक, कपड़े और निर्माण मलबा डाला गया है। इससे प्रदूषण बढ़ने के साथ ही वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
गांव खरखड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव ने कचरा निस्तारण और अवैध डंपिंग की समस्या को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में याचिका दायर की गई थी।
इस याचिका पर सुनवाई के दौरान एनजीटी ने वर्ष 2024 में हरियाणा सहित पूरे प्रदेश में ठोस कचरा और निर्माण मलबे के उचित निस्तारण के लिए नियम लागू करने, निगरानी बढ़ाने तथा उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी सुधार नहीं है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे फैली गंदगी से दुर्गंध और धूल उड़ रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। खुले में पड़ा निर्माण मलबा दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकता है।
सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश यादव ने वीरवार को रेवाड़ी के कृष्णा नगर से कोनसीवास रोड की तरफ जाने वाली सड़क के साथ डाले जा रहे कचरे और निर्माण मलबे को लेकर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उपायुक्त को पत्र भेजकर समस्या के समाधान की मांग की है।
-