फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ruckus of family members in Kosli's government hospital over the death of a newborn

डॉक्टरों की लापरवाही से गई नवजात की जान

Sat, 29 Oct 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ruckus of family members in Kosli's government hospital over the death of a newborn
कोसली। कोसली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद नवजात की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। नवजात को ऑक्सीजन लगाने में चूक सहित लापरवाही के आरोप स्टाफ पर लगाए। देर रात पुलिस मामला शांत कराने में जुटी थी।
विज्ञापन

कोसली के श्याम नगर की रहने वाली 40 वर्षीय सीमा को पहले से 6 बेटियां हैं। वह फिर से गर्भवती है और शुक्रवार शाम को उसके परिजन प्रसव के लिए उसे कोसली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीमा के परिजनों का आरोप है अस्पताल के चिकित्सकों ने पहले बताया था कि आसानी से सामान्य डिलीवरी हो जाएगी। अस्पताल में सामान्य प्रसव के बाद बेटा पैदा हुआ लेकिन चिकित्सकों ने कुछ मिनट बाद ही बेटे के मुंह में पानी जाने ,कमजोर और खून की कमी बताकर उसे रेवाड़ी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस से उसे भेजते समय नवजात को ऑक्सीजन लगाई गई। नवजात का रंग नीला पड़ चुका था और शरीर फूल गया था और उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि ऑक्सीजन एंबुलेंस चालक द्वारा लगाई गई थी और उसका फ्लो ज्यादा होने की वजह से ऐसा हुआ। परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक मामला शांत करने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि अस्पताल के चिकित्सक किसी भी तरह की लापरवाही से इंकार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।
सतेंद्र, एसएचओ थाना कोसली
0
बच्चा पैदा होने के बाद रो नहीं रहा था। उसने पेट में ही मल का त्याग कर दिया था। इस वजह से मौत हुई है।- डॉ.जयपाल, एसएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed