{"_id":"5f32d0018ebc3eaae2694f31","slug":"rtpcr-will-be-start-in-civil-hospital-rewari-news-rtk568385295","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 से नागरिक अस्पताल में शुरु होगी आरटीपीसीआर कोरोना टेस्ट की जांच, रोज 1000 जांच तक क्षमता,मिले 73 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 से नागरिक अस्पताल में शुरु होगी आरटीपीसीआर कोरोना टेस्ट की जांच, रोज 1000 जांच तक क्षमता,मिले 73 पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ाहरवासियों को अब अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट के लिए तीन दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा, 15 अगस्त से शहर के नागरिक अस्पताल में आरटीपीसीआर कोरोना सैंपल जांच शुरू हो जाएगी। मशीन को इंस्टॉल करने के बाद लैब की मंजूरी के लिए आईसीएमआर को पत्र भेज दिया गया है। उम्मीद है कि 1-2 दिन के अंदर संचालन की अनुमति मिल जाएगी। मशीन से एक दिन में एक हजार तक सैंपल की जांच की जा सकती है। ऐसे में अब सैंपल को रोहतक, फरीदाबाद सहित अन्य जिलों में नहीं भेजना पड़ेगा और रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मिल जाएगी। बता दें कि मंगलवार को भी जिला में 73 कोविड पॉजिटिव नए मरीज मिले हैं, इनमें से 43 शहर के हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर में जहां धारुहेड़ा चुंगी व सेक्टर- 4, धारुहेड़ा में ऑटोमोबाइल कंपनी व बावल में मोबाइल कंपनी कोरोना के नए हॉट स्पॉट बन चुके हैं। इससे पहले शहर में छिपटवाड़ा, कायस्थवाड़ा, तेजपुरा, संघी का बास, नंदरामपुर बास रोड, कर्ण कुंज, बावल में सेक्टर- 2 हॉट स्पॉट बन गए थे। लेकिन यहां पर भी पूरी तरह से आवाजाही बंद कर संक्रमण की चेन तोड़ी जा चुकी है। बता दें कि धारुहेड़ा चुंगी पर जहां 40 से अधिक व सेक्टर- 4 में करीब 35 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
सैंपल की संख्या बढ़ाने से बढ़ गई मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 28896 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 2297 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1947 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं। जिले में कोविड पॉजिटिव के 336 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 25816 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा 783 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। 35 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। 23 मरीज विभिन्न अस्पतालों में व 44 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 269 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को यहां पर मिले पॉजिटिव सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मेडिकल हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को जिले से संबंधित 73 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 43 रेवाड़ी शहर, 10 धारूहेड़ा, पांच बावल, तीन-तीन जोनावास व मसानी तथा एक-एक गोकलपुर, ततारपुर, गुरकावास, बव्वा, मीरपुर, काकोडिय़ा, कारौली, लालपुर व कान्हावास से संबंधित हैं। मंगलवार को जिले से संबंधित 54 कोविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 19 रेवाड़ी शहर, नौ धारूहेड़ा, आठ टीपी स्कीम, चार आसलवास, तीन-तीन कोसली व बावल, दो-दो भैरमपुर भड़ंगी व मुकंदपुर बसई तथा एक-एक लूला अहीर, बिठवाना, डहीना व खोरी से संबंधित हैं।
स्कूल में अध्यापक पॉजिटिव मिले तो पूरे स्टाफ की हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर के स्टाफ सदस्यों को सैंपल लिए। डॉ. प्रीति कादियान के नेतृत्व में टीम सदस्य दीपक यादव व अंकित कुमार तथा सुभाष द्वारा विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों के सैंपल लिए गए। प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया विद्यालय की महिला प्रवक्ता कोरोना संक्रमित पाई गई थी। इसके बाद विद्यालय प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर पूरे विद्यालय स्टाफ सदस्यों के कोविड जांच कराई गई है।
राखी के चलते बढ़ गए कोरोना के मामले: डॉ. अशोक
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन पर लोगों ने जमकर आवाजाही की थी, इसी का परिणाम है कि अब केस बढ़ रहे हैं। डॉ. कुमार ने कहा कि धारुहेड़ा चुंगी हॉट स्पॉट बन चुकी है, वहीं सेक्टर-4 में 35 से अधिक संक्रमण के मामले हैं। सीरो सर्वे के सवाल पर बताया कि अभी इसमें 4-5 दिन लगेंगे। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लोगों को सावधानी की जरूरत है। नागरिक अस्पताल में 15 अगस्त से पहले ही आरटीपीसीआर मशीन से सैंपल जांच शुरू हो जाएगी।