फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   RSS is a strong pillar of nation building: Yogesh

राष्ट्र निर्माण का सशक्त स्तंभ है आरएसएस : योगेश

Sun, 01 Mar 2026 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Mar 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
RSS is a strong pillar of nation building: Yogesh
कार्यक्रम में नृत्य करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : संवाद
रेवाड़ी। शहर के आठ स्थानों पर रविवार को हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। इस दौरान जिला प्रचार प्रमुख योगेश त्यागी ने कहा कि आरएसएस राष्ट्र निर्माण का सशक्त स्तंभ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक चुनौतियों का सामना करना चाहिए। आरएसएस ने राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा के माध्यम से लाखों युवाओं को प्रेरित किया है।
विज्ञापन


बताया कि नगर की 22 बस्तियों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं। संरक्षक अजय मित्तल, नगर संयोजक डॉ. आरबी यादव मौजूद रहे।
आंबेडकर बस्ती, भगत सिंह बस्ती (हरीनगर), श्रीकृष्ण बस्ती (गोकलगढ़), राजगुरू बस्ती (विजयनगर), गुरु गोविंद सिंह नगर, परशुराम बस्ती, विश्वकर्मा बस्ती और अग्रसेन बस्ती में सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलश यात्रा, ध्वज यात्रा, बाइक रैली निकाली
कार्यक्रमों के दौरान कलश यात्रा, ध्वज यात्रा, बाइक रैली, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई। वक्ताओं ने हिंदू समाज के समक्ष वर्तमान चुनौतियों, जैसे धर्मांतरण, सांस्कृतिक आक्रमण और सामाजिक एकता के विषयों पर भी विचार रखे। आयोजकों के अनुसार ये सम्मेलन संघ के शताब्दी समारोह की श्रृंखला का हिस्सा हैं, जो देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ ली तथा भारत माता की आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed