{"_id":"615dea8e8ebc3e1dde76f01d","slug":"rs-7-40-lakh-looted-from-the-branch-of-finance-company-on-the-strength-of-pistol-rewari-news-rtk626257365","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर फाइनेंस कंपनी की शाखा से 7.40 लाख रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल के बल पर फाइनेंस कंपनी की शाखा से 7.40 लाख रुपये की लूट
विज्ञापन
धारूहेड़ा के नंदरामपुरबास रोड स्थित एक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक को बाथरूम में बंद कर बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 7 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। बुधवार सुबह 10 बजे हुई लूट की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नंदरामपुरबास रोड स्थित आजाद नगर कॉलोनी में भारत फाइनेंस कंपनी ने आवासीय मकान में अपना दफ्तर बनाया हुआ है। वीरवार सुबह करीब 10 बजे कंपनी के शाखा मैनेजर हरनारायण मौजूद थे। उसी समय बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने ऋण को लेकर बातचीत करते हुए उन्हें प्रक्रिया समझाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों युवक शाखा मैनेजर के पास ही बैठ गए। बातचीत के दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर शाखा प्रबंधक पर तान कर जो भी नकदी थी उसे उनके हवाले करने के लिए कहा। बदमाशों ने शाखा शाखा प्रबंधक को बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद उनके टेबल के बाक्स में रखे 7 लाख 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। शाखा के अन्य कर्मचारी पहुंचे तो उन्होेंने शाखा प्रबंधक को बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी।
धारूहेड़ा के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों का पता लगाने के लिए मुखबिरों का भी सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
जुुलाई में भी हो चुकी है लूट की वारादत
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जुलाई में भी इसी फाइनेंस के कर्मचारी से 85 हजार रुपये की लूट हुई थी। उक्त मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है, जबकि अभी एक फरार चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि इसके अलावा उनके थाना क्षेत्र में कोई लूट की घटना नहीं हुई है।