फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rs 5.50 lakh stolen from industrialist, driver accused

Rewari News: उद्योगपति के 5.50 लाख रुपये चोरी, चालक पर आरोप

Sun, 07 Sep 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Rs 5.50 lakh stolen from industrialist, driver accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक उद्योगपति के साढ़े पांच लाख रुपये चोरी हो गए। वह कंपनी के श्रमिकों को वेतन देने के लिए 7.50 लाख रुपये लेकर आए थे, जिनमें से 5.50 लाख रुपये चोरी मिले। उद्योगपति ने अपने ही चालक पर चोरी का आरोप लगाया है।

दिल्ली के रोहिणी निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि वह विजय लक्ष्मी मेनसोल प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक हैं। कंपनी की ब्रांच राई और कुमासपुर में संचालित है। प्रदीप ने करीब दो साल पहले दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी सोनू को कार चालक रखा था।
विज्ञापन

उन्हें कंपनी श्रमिकों को वेतन देना था। इसके लिए वह 7 लाख 50 हजार रुपये लेकर कार से राई पहुंचे थे। पैसे कार में ही रखे हुए थे और चालक सोनू कार की चाबी अपने पास रखे हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 3 बजे जब प्रदीप कंपनी के गेट से बाहर आए तो देखा कि गाड़ी का साइड गेट खुला हुआ है और चालक गायब है। उन्होंने गाड़ी की जांच की तो देखा कि उसमें रखे 5.50 लाख रुपये गायब हैं। उन्होंने चालक पर चोरी का आरोप लगाया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed