फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rs 1.35 crore cheated in the name of selling plant and machinery

प्लांट और मशीनरी बेचने के नाम पर ठगे 1.35 करोड़ रुपये

Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.35 crore cheated in the name of selling plant and machinery
औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी के दो निदेशकों ने प्लांट और मशीनरी बेचने के नाम पर 1.35 करोड़ रुपये की ठगी की है। दोनों ने एग्रीमेंट करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने डीजीपी से लेकर एसपी तक को शिकायत दी जिसके बाद कसौला थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सोहना रोड स्थित मैसर्स शिपिविस्ता प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर अमित शर्मा ने कसौला थाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि बावल स्थित ओमैक्स ऑटो लि. के डायरेक्टर तलविंद्र सिंह और देवाशीष मेहता ने उन्हें बताया था कि एचएसआईआईडीसी में कंपनी के प्लांट व मशीनरी बेचने हैं। इसके लिए कंपनी के सभी राइट्स उनके पास हैं जिसके बाद दोनों के साथ 12.55 करोड़ रुपये में सौदा तय किया था। सौदा फाइनल होने के बाद उसने एग्रीमेंट लिखने के लिए आरटीजीएस के जरिए एक करोड़ रुपये की राशि का भुगतान 14 दिसंबर 2020 को कर दिया। 2 दिन बाद उसने 35 लाख रुपये और देकर प्लांट व मशीनरी का एग्रीमेंट कर लिया।
विज्ञापन

प्लांट और मशीनरी पर कब्जा लिया
पीड़ित अमित शर्मा की माने तो 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान करने और एग्रीमेंट करने के बाद उसने प्लांट और मशीनरी को कब्जे में लेते हुए सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिया था इसके बाद उसने तलविंद्र से प्लांट और मशीनरी के सभी तरह से भारमुक्त होने का सर्टिफिकेट मांगा तो कई दिनों तक वह झूठ बोलकर गुमराह करता रहा। इसी बीच उसने प्लांट में अपना कुछ सामान और मूल दस्तावेज भी रख दिए। दस्तावेज देने के नाम पर उसे लगातार भ्रमित किया जाने लगा। आरोपियों ने बार-बार मांग करने पर भी सर्टिफिकेट नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड को बुरी तरह पीटकर निकला
अमित शर्मा का आरोप है कि 17 जनवरी को ओमैक्स के निदेशकों ने कंपनी गार्ड के साथ मारपीट करने के बाद उसे बाहर कर दिया। जब उसने आरोपियों से संपर्क किया तो उसे बताया गया कि प्लांट एंड मशीनरी का सौदा पहले से किसी अन्य कंपनी के साथ किया हुआ है। उन्होंने तो उससे पैसा ऐंठने के लिए साजिश रची थी जिसमें वह कामयाब हो चुके हैं। इसके बाद अमित ने पहले कसौला थाना और फिर एसपी से लेकर डीजीपी तक शिकायत दी। अधिकारियों के आदेश पर कसौला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
- मनोज कुमार, प्रभारी, कसौला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed