फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Route finalized for state-level marathon; CM to flag it off.

Rewari News: राज्य स्तरीय मैराथन का रूट तय,सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

Wed, 19 Aug 2026 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Route finalized for state-level marathon; CM to flag it off.
रेवाड़ी। 6 सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय मैराथन का रूट निर्धारित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे। मैराथन में पांच और 10 किलोमीटर की दौड़ आयोजित होगी। पांच किलोमीटर दौड़ के लिए निशुल्क पंजीकरण शुरू हो चुका है, जबकि 10 किलोमीटर दौड़ के लिए पंजीकरण जल्द शुरू होगा। इसके लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि 10 किलोमीटर दौड़ के महिला और पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार एक लाख, द्वितीय 50 हजार और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये रखा गया है। मैराथन में भाग लेने के इच्छुक लोग रन अगेंस्ट ड्रग्स रेवाड़ी पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने युवाओं सहित सभी जिलावासियों से नशे के खिलाफ इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
विज्ञापन

यह रहेगा मैराथन का रूट
5 किलोमीटर: राव तुलाराम स्टेडियम से दौड़ शुरू होकर अभय सिंह चौक और रेजांगला पार्क तक जाएगी। यहां से यू-टर्न लेकर प्रतिभागी वापस राव तुलाराम स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां दौड़ संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 किलोमीटर: राव तुलाराम स्टेडियम से दौड़ शुरू होकर अभय सिंह चौक, राजेश पायलट चौक होते हुए गढ़ी बोलनी रोड स्थित जीएलएच स्कूल तक जाएगी। यहां से यू-टर्न लेकर प्रतिभागी वापस राव तुलाराम स्टेडियम पहुंचेंगे और दौड़ पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed