फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rohit had deposited Rs 2 lakh in his maternal uncle's account during demonetisation, but when he refused to pay, he was killed.

Rewari News: नोटबंदी के दौरान रोहित ने मामा के खाते में डाले थे 2 लाख, नहीं देने पर उतारा मौत के घाट

Wed, 11 Feb 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rohit had deposited Rs 2 lakh in his maternal uncle's account during demonetisation, but when he refused to pay, he was killed.
आरोपी रोहित और उसकी पत्नी ज्योति। स्रोत : पुलिस
कोसली। गांव बव्वा में पैसे के लेनदेन को लेकर मामा-भांजे के बीच हुए झगड़े में मामा की मौत के मामले में नामजद आरोपी रोहित और उसकी पत्नी ज्योति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी विद्यानंद ने बताया कि दखौरा निवासी रोहित ने नोटबंदी के दौरान गांव बव्वा निवासी मामा परशुराम (44) के खाते में दो लाख रुपये डाले थे। रोहित द्वारा खाते में डाले गए पैसे परशुराम से खर्च हो गए जिसे लौटाने के लिए रोहित लगातार दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

परशुराम और रोहित दोनों गुरुग्राम में रहते थे। परशुराम कंपनी में काम करता था। 8 फरवरी (रविवार) को वह परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिए गांव आया हुआ था। रोहित भी शादी में शामिल होने के लिए परिवार और दोस्तों के साथ बव्वा गांव आया था। शादी में शामिल होने के बाद रोहित अपने मामा के घर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पैसों को लेकर दोनों में हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान परशुराम के सिर में चोट लग गई और बेहोश होने पर रोहित अपने परिवार और साथियों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर भाग निकला। घायल अवस्था में परशुराम को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

-----------------

दो बहनों का इकलौता भाई था परशुराम



दो बच्चों के पिता परशुराम दो बहनों के इकलौते भाई थे। बड़ी बहन और जीजा रोहित के साथ गुरुग्राम में रहते हैं। परशुराम ने लॉकडाउन में अपना गुरुग्राम का मकान बेचकर गांव में बना लिया था। परशुराम की पत्नी सुमन गांव में रहती है और बेटा-बेटी दोनों ग्रेजुएशन कर रहे हैं। परशुराम अकेला गुरुग्राम रहता था और हर शनिवार को गांव आता था। रोहित के मां-बाप परशुराम के अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव आए थे। दोनों गुरुग्राम में रहते हैं। सोमवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि रोहित से हमारा कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed