{"_id":"614381138ebc3e5ad8801b96","slug":"robbery-in-rohtak-from-napa-employees-going-to-collect-election-material-rewari-news-rtk6241934108","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव सामग्री लेने जा रहे नपा कर्मचारियों से रोहतक में लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव सामग्री लेने जा रहे नपा कर्मचारियों से रोहतक में लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। बावल नगरपालिका चुनाव के लिए पंचकूला स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से कर्मचारी चुनाव सामग्री लेने जा रहे थे। कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर बदमाशों ने रोहतक के गांव मकड़ौली के निकट लूट लिया। बदमाशों ने बावल नगरपालिका के कर्मचारियों से करीब 26 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट ले गए।
पुलिस को दी शिकायत में नगरपालिका बावल के जेई हरीशचंद्र ने बताया कि उपायुक्त के आदेश पर वह बावल से टाटा गाड़ी में निर्वाचन आयोग पंचकूला नगरपालिका के चुनाव संबंधित सामग्री लेने जा रहे थे। उनके साथ लिपिक कमल, सेवादार रिंकू, सेवादार दीपक व लोक निर्माण विभाग के चालक बिजेंद्र सिंह थे। बुधवार देर रात करीब ढाई बजे वे जब रोहतक की सीमा में मकड़ौली टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो वहां हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने सफेद अपाचे बाइक अचानक उनकी गाड़ी के आगे लगा दी। हादसे से बचने के लिए चालक बिजेंद्र सिंह ने गाड़ी रोक दी। गाड़ी रुकते ही तुरंत बदमाशों ने उन्हें घेर लिया व पिस्तौल दिखा चालक को खिड़की खुलवाकर नीचे उतार मारपीट शुरू कर दी। अन्य बदमाश गाड़ी में चढ़ गए और पीछे बैठे कर्मचारियों पर पिस्तौल तानते हुए रुपये निकालने की धमकी दी। बदमाशों ने चालक बिजेंद्र सिंह ने 4500 रुपये, लिपिक कमल से नगर पालिका के सरकारी कोष के 17 हजार रुपये व जेई हरीशचंद्र से पांच हजार रुपये व मोबाइल छीन लिए। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए। रोहतक के अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने हरीशचंद्र की शिकायत पर लूट, आर्म्स एक्ट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।