फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   roadwes buses for police contable exaim

भावी कांस्टेबलों के लिए स्पेशल 36 बसें

Fri, 29 Oct 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
roadwes buses for police contable exaim
बस स्टैंड पर खड़ी हरियाणा रोडवेज की बस। - फोटो : Rewari
हरियाणा रोडवेज प्रबंधन की ओर से आगामी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा को लेकर स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज प्रबंधन की ओर से 36 बसों को बुक किया गया है। हालांकि अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए इसे बाद में बढ़ाया भी जा सकता है। फिलहाल रोडवेज विभाग की ओर से परीक्षा को लेकर 12 बसें के प्रतिदिन संचालन का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अभ्यर्थियों ने वीरवार से अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए 31 अक्तूबर, एक और दो नवंबर को दो सत्रों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज प्रबंधन की तरफ से इससे पूर्व भी परीक्षा स्पेशल बसों का संचालन किया गया था। स्पेशल बसों के संचालन से जहां रोडवेज को अच्छा राजस्व मिला था, वहीं अभ्यर्थियों ने भी समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर राहत की सांस ली। सीमित संख्या में ट्रेनों का संचालन होने के चलते रोडवेज की बसों पर ही परीक्षा के दिन ज्यादा दबाव रहता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्त होने के एक घंटे बाद तक बस के पास पहुंचना होगा। उसके बाद बस गंतव्य के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज प्रबंधन की ओर से परीक्षा को लेकर बसों की संख्या बाद में बढ़ाई भी जा सकती है। वीरवार से अग्रिम बुकिंग शुरू हो चुकी है। विभिन्न रूटों पर परीक्षा को लेकर बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक कौशिक, महाप्रबंधक रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed