फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   roadwes bus for studenet

प्राणपुर-झाबुआ मार्ग पर रोडवेज बस चलाने के लिए आज से होगा सर्वे

Fri, 24 Jan 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
roadwes bus for studenet
जीएम को ज्ञापन सौंपतें ग्रामीण। - फोटो : Rewari
राजस्थान सीमा से लगते प्राणपुरा व झाबुआ मार्ग पर रोडवेज बस सेवा न होने से यहां के विद्यार्थियों को ऑटो पर लटकर स्कूल पहुंचना पड़ता है। पिछले दस वर्षों से समस्या जस की तस बनी हुई है। इस समस्या को अमर उजाला के प्रकाशित करने के बाद गुरुवार को इन गांवों के ग्रामीणों व सामाजिक संगठनों ने रोडवेज जीएम को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व बुधवार को छात्र संगठनों ने भी इस समस्या की बाबत रोडवेज जीएम को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत झाबुआ के ग्रामीणों ने बताया कि गांव से सैकड़ों की संख्या में शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्राएं एवं विद्यार्थी बावल आते हैं। गांव से बावल के लिए राज्य परिवहन की बस सुविधा नहीं होने से छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बसों के अभाव के कारण छात्राओं को शिक्षण में परेशानी आ रही हैं। झाबुआ से बावल तक बस सेवा शुरू होने से इस रूट पर पड़ने वाले 8 गांवों की छात्राओं एवं विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। ज्ञापन के माध्यम से झाबुआ से वाया दुल्हेड़ा कलां, दुल्हेड़ा खुर्द, नंगली परसापुर चौक से बावल रूट पर सुबह 8 बजे, दोपहर 2 बजे व शाम को 5 बजे आवागमन सुविधा की सुविधा के लिए बस संचालन की मांग की गई। वहीं गांव बाधोज से खिजूरी, बीदावास, नंगली परसापुर होते हुए बावल के लिए राज्य परिवहन बस सेवा शुरू करने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में सुबेदार रामचंद्र टीकला, जीतरामलौर, सरजीत सिंह, मनफूल, रणधीर, सतेंद्र खिजूरी, मीरसिंह, धर्मपाल, सरदारा, भरत, झम्मनलाल सतबीर, हुकम सिंह नंबरदार, रणसिंह, बिजेंद्र व अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन

आज और कल सर्वे कराएगा रोडवेज
राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो के महा प्रबंधक नवीन कुमार भारद्वाज ने बताया कि संबंधित मार्ग द्वारा सर्वे शुरू करवा दिया गया है। शुक्रवार व शनिवार को सर्वे पूरा कर लिया जाएगा । इसके बाद बस सेवा शुरू होने की पूरी संभावना है। जीएम ने बताया कि सर्वे में कहां से कहां तक बस सेवा शुरू करनी है इसके लिए रूट पर पड़ने वाले बस स्टैंड व गांवों आदि का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद रूट मैप तैयार कर बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed