{"_id":"68069601c03f0a78dc082417","slug":"roadways-employees-sitting-on-24-hour-hunger-strike-strike-will-end-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-218233-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारी, आज खत्म होगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारी, आज खत्म होगा धरना
विज्ञापन
फोटो : 01बस स्टैंड परिसर में अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारी। संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर बस अड्डे पर कर्मचारियों की तरफ से 24 घंटे की भूख हड़ताल आरम्भ की गई। भूख हड़ताल मंगलवार को दोपहर 12 बजे रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन देने के बाद समाप्त होगी। भूख हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य जयबीर घणघस, जय कुमार दहिया ने बताया कि 17 जुलाई 2024 को परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में कर्मचारियों की अनेक मांगों को जायज मानते हुए सहमति बनी थी। मांगों के परिपत्र जल्द जारी करके उन्हें लागू करने का भरोसा दिया था। सरकार मानी गई मांगों के परिपत्र जारी नही कर रही हैं। इससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान व अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि सरकार बिना किसी की मांग के 362 मार्गों पर प्राइवेट बस परमिट देने की योजना बना रही है, जो किसी भी तरह से जनता हित में नहीं है। इसी तरह सरकार द्वारा घाटे का सौदा इलेक्ट्रिक बसें महंगी दरों पर ठेके पर ली हैं, जिसका सीधा असर सरकार के राजस्व पर पड़ रहा है। इलेक्ट्रिक बसों में सरकार द्वारा दी जाने वाली फ्री व रियायती दरों पर मिलने वाली किसी भी प्रकार की सुविधा लागू नही हैं। मांगों को नहीं माना गया तो बड़ा आंदोलन होगा।
-- --
साधारण बसों को रोडवेज बेड़े में शामिल करने की मांग:
मोर्चा सदस्यों ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि सरकारी साधारण बसें सरकार रोडवेज बेड़े में प्रदेश की जनसंख्या आधार पर शामिल करे। ताकि गरीब, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी को सस्ती एवं सुरक्षित परिवहन सेवा मिले और हजारों बेरोजगार युवकों को रोजगार मिले। सरकार द्वारा जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उन मुख्य मांगों में परिचालक, चालक, लिपिक के वेतनमान की वेतन विसंगति दूर करके पे ग्रेड पे बढ़ाया जाए। एक माह में चालक व परिचालकों के 30 से घटाकर 10 किए गए रात्रि ठहराव 25 तक देना, चालक, परिचालक, निरीक्षक, उप निरीक्षक व कर्मशाला के कर्मचारियों को एक वर्ष में मिलने वाले देय अर्जित अवकाश जो सरकार द्वारा 33 से घटाकर 18 किए थे, उन्हें अब 30 देय अर्जित अवकाश दिया जाए।
इन मांगों को पूरा करने की अपील:
वर्ष 2002 में भर्ती हुए चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करके पुरानी पेंशन योजना में शामिल करने,
वर्ष 2016 में सभी प्रकिया पूर्ण उपरांत भर्ती किए गए चालकों को पक्का करने, चालकों के लिए अड्डा इंचार्ज का नया पद सृजित करके प्रमोशन देने, विभाग में जोखिम भरी ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों को जोखिम भत्ता देने
विज्ञापन
व एक्सग्रेसिया नीति में लगाई गई सभी शर्तों को हटाने, कर्मशाला में रिक्त पदों पर भर्ती करने, कर्मशाला में 2018 में लगे ग्रुप डी के कर्मचारियों को कॉमन कैडर से अलग करके उन्हें रिक्त तकनीकी पदों पर प्रमोशन देने, एचआरईसी गुड़गांव के कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों की तरह पूर्ण सेवा लाभ देने, रोडवेज विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पहचान पत्र से फ्री यात्रा न करने के अंकित शब्द को हटाया जाए।
ये रहे भूख हड़ताल पर:
भूख हड़ताल पर प्रधान राजपाल यादव, प्रधान शवि यादव, प्रधान परवीन यादव, प्रधान सुरेश यादव, प्रधान संजय यादव, जितेंद्र यादव, चिराग यादव, दिनेश कुमार, प्रवीण बालधन, नरेश, सुदेश, जगदीश चौहान, राजकुमार चेयरमैन, रवि यादव, रविन्द्र सचिव, विकास यादव, सतपाल, उधम सिंह, नवीन सचिव जोगिंदर आदि के नेतृत्व में पदाधिकारी भूख हड़ताल पर रहे।