फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roadways employees raised the demand for new recruitment and removal of salary discrepancies.

Rewari News: रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई नई भर्ती व वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग

Tue, 25 Nov 2025 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees raised the demand for new recruitment and removal of salary discrepancies.
रोडवेज महाप्रबंधक निरंजन शर्मा को ज्ञापन देते रोडवेज कर्मी। स्रोत : सगंठन
रेवाड़ी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा 18 जनवरी 2026 को अंबाला छावनी में परिवहन मंत्री के आवास पर न्याय मार्च निकालेगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने लंबित मांगों को लागू नहीं किया तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन

इसी कड़ी में प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत कर्मचारियों ने डिपो में प्रदर्शन किया और महाप्रबंधक निरंजन शर्मा के माध्यम से परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रधान राजपाल यादव, शवि यादव, संजय यादव, प्रवीण यादव, सुरेश यादव और ओबीसी प्रधान वेदप्रकाश यादव ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रवीण यादव सहित अन्य नेताओं ने कहा कि सरकार रोडवेज विभाग की उपेक्षा कर रही है जबकि आम गरीब जनता, व्यापारी और विद्यार्थी आज भी रोडवेज को सबसे सुरक्षित व सस्ती यात्रा का साधन मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने आरोप लगाया कि एक ओर परिवहन मंत्री हर गांव तक सरकारी बस पहुंचाने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रिक बसों और किलोमीटर स्कीम बसों को रोडवेज विभाग में शामिल किया जा रहा है जबकि इन स्कीमों ने विभाग को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है और पूंजीपतियों को लाभ देने का काम किया है।
दूसरी तरफ विभाग में चालक, परिचालक, मैकेनिक, हेल्पर और वर्कशॉप कर्मचारियों के हजारों पद खाली पड़े हैं जिसके कारण कार्यभार मौजूदा कर्मचारियों पर कई गुना बढ़ गया है।

नेताओं ने बताया कि सरकार बेरोजगारी दूर करने की बात करती है लेकिन रोडवेज विभाग में वर्षों से खाली पड़े पदों पर भर्ती नहीं कर रही।
यह हैं कर्मचारियों की मांगें
चालक, परिचालक, लिपिक, स्टोर कीपर व कैशियर के वेतन विसंगतियों को दूर कर पे-ग्रेड बढ़ाना, अर्जित अवकाश कटौती आदेश वापस लेना, चालकों, परिचालकों व वर्कशॉप कर्मियों के खाली पदों पर भर्ती, 2002 के चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, पुरानी पेंशन योजना लागू करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed