फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roadways employees demonstrated in support of the strike

पंजाब की हड़ताल के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 Sep 2021 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees demonstrated in support of the strike
बस स्टैंड पर प्रदर्शन करते रोडवेज के कर्मचारी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पंजाब में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर पीआरटीसी व पनबस कर्मचारियों की हड़ताल तल रही है। इसको समर्थन देते हुए मंगलवार को रेवाड़ी में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर स्थानीय बस स्टैंड परिसर में रोडवेज की ओर से 2 घंटे विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने पंजाब के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने इसको लेकर रोडवेज महाप्रबंधक के माध्यम से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन से संबंधित सर्व हरियाणा कर्मचारी संघ, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ व इंटक द्वारा गठित तालमेल कमेटी की 9 सितंबर को कैथल में बैठक हुई थी। जिसमें पंजाब में 6 सितंबर से चल रही पंजाब रोडवेज के पनबस व पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व रोडवेज के बेड़े में 10 हजार बसें शामिल करने की मांग का समर्थन करते हुए विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया था। मंगलवार को प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारियों ने सुबह 10 से 12 बजे तक बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार को जल्द से जल्द पनबस व पीआरटीसी के कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा के साथ बातचीत करके उनकी मांगों को मानना चाहिए। इस मौके पर प्रधान कैलाश गुर्जर, राजपाल यादव, रवि कुमार, शवी कुमार, राजबीर फोगाट, उधम सिंह, प्रवीन यादव, रविंद्र, सतपाल, राजेंद्र टीकंला, धर्मबीर खोड़, नरेंद्र दखौरा, महेंद्र सिंह, रवि कुमार, प्रीतम कुमार, नवीन कुमार, पवन कुमार, सतीश मस्तापुर, सजंय यादव, रामअवतार, नरेंद्र कुंडु, हरेंद्र, जितेंद्र, मंजीत, अशोक कुमार, विकाश पुंसिका व जिले सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed