फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roadways employees accused of not paying night allowance

Rewari News: रोडवेज कर्मचारियों ने रात्रि भत्ता नहीं देने का लगाया आरोप

Mon, 16 Dec 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees accused of not paying night allowance
फोटो : 33रोडवेज जीएम के साथ बातचीत करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने रात्रि भत्ता नहीं देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और अलग-अलग रूट पर रात्रि ठहराव करने वाली बसों को बस अड्डे पर रोक दिया।

रोडवेज जीएम के आश्वासन के बाद 1 घंटे बाद बसों को रूट पर चलाया गया। बसों को खड़ा करने से यात्री भी परेशान रहे और इधर उधर भटकते रहे। रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि 22 महीने से रात्रि भत्ता नहीं मिला है। इसके लिए 20 दिन पहले भी जीएम ने आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक फरवरी 2023 से दिसंबर 2024 तक का रात्रि भत्ते की राशि सीधे खाते में ट्रांसफर नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जल्दी कर्मचारियों को रुका हुआ भत्ता दिया जाए, नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। रोडवेज जीएम और यूनियन के पदाधिकारी की भी लंबी बैठक चलने के बाद बसों को चलाने का निर्णय लिया गया। रोडवेज महाप्रबंधक देवदत्त ने आश्वासन दिया है कि सभी रोडवेज कर्मचारियों को 1 महीने में रात्रि भत्ता दिया जाएगा। शाम को सभी रूटों पर बसें भी चला दी गई। फिलहाल कर्मचारियों का कहना है कि हर बार आश्वासन के बाद समाधान नहीं होता है। जल्द से जल्द मांगे पूरी करने को कर्मचारियों ने कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed