{"_id":"64515af467c2a13b73054764","slug":"roadways-bus-running-from-rewari-bus-stand-to-bodiakamalpur-model-sanskriti-school-rewari-news-c-17-1-140994-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी बस स्टैंड से बोड़ियाकमालपुर मॉडल संस्कृति स्कूल तक चली रोडवेज बस, विधायक ने दिखाई झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी बस स्टैंड से बोड़ियाकमालपुर मॉडल संस्कृति स्कूल तक चली रोडवेज बस, विधायक ने दिखाई झंडी
Wed, 03 May 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 03 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के गांव बोड़ियाकमालपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के सराहनीय प्रदर्शन के चलते उसमें लगातार विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। इसको देखते हुए मंगलवार को कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रेवाड़ी बस स्टैंड से स्कूल जाने वाली रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने नारियल फोड़कर और विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर बस को रवाना किया।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा के गुणात्मक विकास की ओर विशेष ध्यान दे रही है। आज सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों के बराबर परीक्षा परिणाम लेकर आ रहे हैं। सरकार की बेहतरीन शिक्षा नीति तथा व्यवस्थाओं का ही परिणाम है कि आज बच्चों तथा अभिभावकों का रुझान सरकारी स्कूलों की ओर लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बोड़ियाकमालपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल इसका बड़ा उदाहरण है। यह स्कूल परीक्षा परिणाम में निजी स्कूलों को भी पीछे छोड़ रहा है। यही कारण है कि इस स्कूल में प्रवेश लेने के लिए बच्चों की लाइन लगी रहती है तथा अभिभावक आगे आकर इस स्कूल में अपने बच्चों का एडमिशन करवा रहे हैं।
इस स्कूल में जाने के लिए पहले ही एक बस चलाई जा रही है। बच्चों की संख्या बढ़ने के कारण एक अन्य बस इस स्कूल के लिए चलाई गई है।पूजा-अर्चना व मंत्रोच्चार के साथ शुरू की गई इस बस सेवा को झंडी दिखाकर रवाना करने पहुंचे विधायक का स्कूल स्टॉफ व अधिकारियों ने फूलमालाओं व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद अमित यादव, डा. बलवान, बोड़ियाकमालपुर की सरपंच नेहा, नरेंद्र कुमार मैनेजर, सुभाष एसएस, कैलाश चद्र, जयप्रकाश डीआई, राजपाल प्रधान, अशोक कुमार माजरा, अइनल कुमार, रामोतार, प्राचार्य डा. हरीप्रकाश, उपेंद्र कुमार, प्रवक्ता कुसुम समेत अनेक स्टॉफ सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।