{"_id":"5e692c1a8ebc3ec7b443099b","slug":"roadvez-dipo-will-built-in-one-and-quarter-rupies-rewari-news-rtk5464096187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा पांच करोड़ की लागत से बनेगा कोसली में रोडवेड सब डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा पांच करोड़ की लागत से बनेगा कोसली में रोडवेड सब डिपो
विज्ञापन
कोसली में निर्माणाधीन सब डिपो।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज सब डिपो के निर्माण को लगे पंख लगने से कोसली क्षेत्र में परिवहन सेवाओं का विस्तार से लोगों में खुशी का माहौल है। सवा पांच करोड़ रुपये की राशि से कोसली में बन रहा रोडवेज का सब डिपो लोगों को बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा।
सरकार द्वारा सब डिपो बनाने की विधिवत कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में ही बनने वाले रोडवेज के सब डिपो के निर्माण कार्य का श्रीगणेश मुख्यमंत्री द्वारा पिछले दिनों किया जा चुका है। वर्तमान में सब डिपो का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है।
कोसली में सब डिपो बनने के बाद कोसली वासियों को चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक और गुरुग्राम जैसे शहरों के लिए परिवहन सेवाएं मिलेंगी। क्षेत्रवासियों की मुख्य मांगों में सुमार रहे कोसली सब डिपो को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति दिए जाने के बाद योजना पर कार्य करने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को आदेश दे दिए थे।
विज्ञापन
चार एकड़ में बनेगा सब डिपो
कोसली बस स्टैंड परिसर में बनने वाले रोडवेज सब डिपो के लिए सरकार द्वारा पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि मंजूर करते हुए बजट परिवहन विभाग को स्थानांतरित किया गया है। विभागीय अधिकारियों की माने तो सब डिपो का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। लगभग साढे़ चार एकड़ जगह में बनने वाले सब डिपो में मास्टर यार्ड, पेट्रोल पंप और वर्कशाप का निर्माण किया जाएगा, जबकि बाकी जगह को अनकवर्ड रखा जाएगा।
सब डिपो बनने से बसों की संख्या में होगी बढ़ोतरी : दिलबाग सिंह
बस स्टैंड परिसर में तैनात रोडवेज के अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि सब डिपो बनने के बाद बसों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी, जिससे यात्रियों को फायदा मिलेगा। दैनिक यात्री सहायक प्रोफेसर योगेश कुमार, विकास शर्मा, सुनील अमादलपुर, सुमित्रा अकेहडी मदनपुर, सतेंद्र कनीना, संजीव जमालपुर व सुरेश ढराणा आदि ने बताया कि सब डिपो बनने के बाद बसों का इंतजार यात्रियों को नहीं करना पडे़गा। सब डिपो बनने के बाद आसपास के जिलों के सीधी बस सेवा देने का परिवहन विभाग में प्रावधान है, जिसके बाद बसों की संख्या और रूटों की संख्या में इजाफा भी होगा।