फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roads in Brass Market are dilapidated, toilets are also not available

Rewari News: ब्रास मार्केट में सड़कें जर्जर, शौचालय का भी टोटा

Sun, 23 Mar 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 23 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Roads in Brass Market are dilapidated, toilets are also not available
फोटो: 03रेवाड़ी। शहर के ब्रास मार्केट में नगर परिषद की ओर से डाला जा रहा टूटी सड़कों का मलबा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में सर्कुलर रोड से सटे ब्रास मार्केट में नागरिक सुविधाओं की कमी से व्यापारी और आसपास के लोग परेशान हैं। यहां जर्जर सड़कें दुरुस्त नहीं की गई बल्कि इन पर मलबा फेंका जा रहा है। मार्केट में शौचालय नहीं है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश होने पर जलभराव हो जाता है। मार्केट के खाली स्थान को निजी वाहन संचालकों ने अवैध पार्किंग बना रखा है।
व्यापारियों ने कई बार समस्याएं उठाईं लेकिन उनका समाधान नहीं हुआ। मार्केट के व्यापारी अपनी सुरक्षा और सुविधा की मांग करते रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। गर परिषद की तरफ से शहर की टूटी सड़कों पर मलबा डाला जा रहा है जिससे मार्केट में ग्राहकों को गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं बची है। यहां खाली स्थान पर निजी बसें खड़ी रहती हैं जिससे लोगों को सड़क पर अपने वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। इससे शहर में जाम लगता है। ब्रास मार्केट की खाली जमीन पर ट्रांसपोर्टर ने लंबे समय से कब्जा कर रखा है। ब्रास मार्केट में ब्रह्मगढ़ के सामने वाले हिस्से में हमेशा निजी बसें खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नगर परिषद के अधिकारियों को ब्रास मार्केट से अवैध पार्किंग हटवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। नगर परिषद का कहना है कि यह जमीन एचएसवीपी की है। ईओ ने बसें हटवाने के लिए पुलिस को पत्र लिखा था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रॉस मार्केट की सबसे बड़ी समस्या जलनिकासी का इंतजाम नहीं होना है। बारिश होने पर जलभराव हो जाता है जिससे व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान होते हैं। जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। व्यापारी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। जर्जर सड़क पर आए दिन हादसे होते हैं।

मार्केट में प्रतिदिन यहां करीब तीन सौ से छोटे-बड़े व्यापारी, करीब पांच सौ उनके कर्मचारी और हजारों ग्राहक सामान की खरीदारी करने आते हैं। यहां शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी होती है।


मार्केट में नहीं की पुलिस पुलिस बूथ की स्थापना

मार्केट में प्रतिदिन लाखों का कारोबार होता है। व्यापारी आते हैं और कारोबार करके घर लौट जाते हैं। कई बैंकों के एटीएम बूथ भी हैं। व्यापारी एटीएम से नकदी निकलवाते हैं या यबैंकों में जमा कराते हैं। इसी प्रकार ग्राहक बैंक अथवा एटीएम में आते-जाते रहते हैं लेकिन अपेक्षित सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। एटीएम उखाड़ने, व्यापारियों से मारपीट और ग्राहकों पर हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन मार्केट में पुलिस की तैनाती नहीं की जाती है। पिछले साल एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी के साथ मारपीट की घटना के बाद व्यापारियों ने विरोध भी दर्ज कराया था। तब यहां पुलिस चौकी स्थापित कराने का आश्वासन भी दिया गया था, मगर मामला शांत होते ही चौकी स्थापना की बात ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। मार्केट में कुछ प्लाट खाली हैं, जहां बिजली के नंगे तार गुजर रहे हैं, मगर इनको आज तक कवर करने की बिजली निगम के अधिकारियों के मन में बात ही नहीं आई।

--




- ब्रॉस मार्केट में सुविधाओं की कमी लंबे समय से बनी हुई है। समस्याओं का समाधान होना चाहिए। व्यापारियों और ग्राहकों की जान व माल की सुरक्षा प्रशासन एवं पुलिस को सुनिश्चित करनी चाहिए।- राकेश कुमार, व्यापारी

--

- यह पॉश इलाका है, मगर यहां सुविधाएं तीसरी श्रेणी की भी नहीं हैं। बरसात के दिनों में जर्जर सड़कों पर जलभराव होता है। प्रशासन को यहां जनसुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ध्यान देना चाहिए।- सुभाष चुघ, व्यापारी

---

- मार्केट व्यापारी और लोग खरीदारी करने आते हैं। इनकी सुरक्षा बहुत जरूरी है। यहां पुलिस केवल सुरक्षा के नाम पर ग्राहकों के चालान काटती है। कई बार असामाजिक तत्वों के साथ व्यापारियों और ग्राहकों की कहासुनी और मारपीट हो चुकी है लेकिन पुलिस बूथ नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। - बलराज, व्यापारी

--

शहर का व्यापारिक दृष्टिकोण से ब्रॉस मार्केट बड़ा हब है। यहां सरकार पुलिस चौकी की स्थापना, जलभराव की समस्या निराकरण और सुलभ शौचालय सुविधा जल्द उपलब्ध कराए।- नवीन गुप्ता, व्यापारी


-
वर्जन
बाजार की सभी सड़कों का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। इनका टेंडर भी लग चुका है। जल्द काम शुरू हो जाएगा। शौचालय भी जल्द बनवाया जाएगा। जलभराव को दूर करने के लिए पंपसेट लगवाया गया है, जो बारिश होने पर चालू किया जाता है। व्यापारियों को सुविधाएं मुहैया कराने में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। - संदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed