{"_id":"6ab5708ab23d5db6ba0aa2c6","slug":"roads-around-aiims-to-be-widened-rewari-news-c-198-1-rew1001-246022-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एम्स के आसपास की सड़कें होंगी चौड़ी 220 करोड़ रुपये से बनेगा आरओबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एम्स के आसपास की सड़कें होंगी चौड़ी 220 करोड़ रुपये से बनेगा आरओबी
विज्ञापन
माजरा एम्स संस्थान परिसर में एम्स के सीईओ एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. डीएन शर्मा बातचीत करते। स्रो
रेवाड़ी। वीरवार को माजरा एम्स संस्थान परिसर में एम्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं कार्यकारी निदेशक डॉ. डीएन शर्मा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन की बैठक हुई। बैठक में डीसी अभिषेक मीणा ने एम्स से संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों और आधारभूत सुविधाओं की प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि एम्स क्षेत्र में सड़क और अन्य जरूरी सुविधाओं का विकास प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है। डीसी ने बताया कि एम्स के लिए नेशनल हाईवे-11 के साथ आरओबी निर्माण की योजना को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। करीब 220 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आरओबी के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आरओबी बनने से एम्स तक आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलने के साथ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। बैठक में डीसी ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र श्योराण को चिताडूंगरा रोड से अतिक्रमण हटाने तथा सड़क को चौड़ा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एम्स के आसपास संपर्क मार्गों को सुचारू और सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से की जाए।
विज्ञापन
संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं का समन्वय के साथ समाधान करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के निदेशक सचिन कुमार, अपर सचिव शशि रंजन, रजिस्ट्रार संदीप कुमार मौजूद रहे।