फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Road work started, vehicles will run at a gallop

Rewari News: शुरू हुआ सड़कों का काम, सरपट दौड़ेंगे वाहन

Fri, 06 Oct 2023 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Road work started, vehicles will run at a gallop
रेवाड़ी। जिले में लंबे समय से गांवों की बदहाल लिंक सड़कों की हालत सुधारने के लिए बजट की स्वीकृति मिल गई है। कई सड़कों के मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया है। सरकार ने पीडब्ल्यूडी की करीब 75 सड़कों को सुदृढ़ीकरण के विधायकों की अनुशंसा पर बजट जारी किया है। जिले की 143 किलोमीटर सड़कों पर यह बजट खर्च किया जाएगा, जिसमें जो 12 फीट की सड़कें हैं उन्हें 18 फीट चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली इन संपर्क सड़कों की काफी समय से मरम्मत नहीं होने के कारण यह काफी जर्जर हाल में पहुंची चुकी थी। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों की मरम्मत के लिए सरकार की ओर से 25-25 करोड़ रुपये का बजट मंजूर करने के बाद इन पर काम शुरू हो चुका है। इनमें कई बन चुकी हैं तो कई सड़कों का कार्य अभी जारी है। सड़क बनने से वाहन चालकों को फायदा पहुंचेगा। इसमें से 62 सड़कों का बजट विभाग को मिल चुका है और शेष के लिए प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन

गांवों को शहर से जोड़ती अधिकांश सड़कें
विभाग ने जिन सड़कों का चयन किया वह सभी ग्रामीण सड़कें हैं और गांवों को मुख्य सड़कों के अलावा शहर से जोड़ती हैं। लंबे समय से इनका बजट न मिलने से कई सड़कों की हालत खराब हो चुकी है। इसके लिए विभाग ने सड़कों का नए सिरे से निर्माण करने के अलावा इनकी बाइंडिंग की जाएगी। इनमें 50.25 किमी. सड़क बावल, 58.66 किमी. कोसली और 33.26 किमी. सड़क रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की है। इनमें बावल-कोसली की 50 सड़कें हैं, जबकि रेवाड़ी की 24 सड़कें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा उद्धार
1. भगवती आश्रम संपर्क मार्ग
2. रेवाड़ी-नारनौल रोड से कनूका तक
3. संगवाड़ी-जड़थल रोड तक
4. मोहनपुर से ओढ़ी रोड तक
5. भड़ंगी से आसरा का माजरा तक
6. डीजे रोड से आसरा का माजरा तक
7. खातीवास से खेड़ामुरार तक
8. सुठानी से जलालपुर तक
9. रेवाड़ी-बावल रोड से गुजरीवास तक
10. धामलावास संपर्क मार्ग
11. पाली संपर्क मार्ग
12. टींट संपर्क मार्ग
13. पीथड़ावास संपर्क मार्ग
14. अलावलपुर से राजस्थान सीमा
15. नांगल शहबाजपुर से बीदावास अलावलपुर टी-प्वॉइंट
16. कुंड मंडी संपर्क मार्ग
17. पावटी से अजरका हरियाणा बॉर्डर
18. शाहजहांपुर रोड से जैतड़ावास तक
19. सूबासेड़ी से दुल्हेड़ा कलां
20. कुंड-बहरोड़ रोड
21. नांधा से बलवाड़ी
22. मायण से खालेटा
23. नंदरामपुरबास से भटसाना
24. जड़थल से नंदरामपुरबास
25. देवलावास से ढालियावास
रेवाड़ी विस क्षेत्र की सड़कें
1. रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड 4.98 किमी तक
2. मुख्य सड़क से खेल स्टेडियम धारूहेड़ा तक
3. गंगायचा जाट संपर्क मार्ग
4. कालूवास से गोकलगढ़
5. घालावास संपर्क मार्ग
6. कोनसीवास से पदैयावास
7. डवाना से धामलाका
8. गुरुकुल घासेड़ा संपर्क मार्ग
9. भूड़ला संपर्क मार्ग
10. खरखड़ा संपर्क मार्ग
11. बुडानी संपर्क मार्ग
12. निखरी संपर्क मार्ग
13. माजरा गुरदास से बैरियावास 400 मी
14. राजपुरा खालसा से बोडिया कमालपुर
15. गिंदोखर से बीकानेर
16. निखरी बस स्टैंड से मसानी
17. धारूहेड़ा-सोहना से गुर्जर की ढाणी
18. बालियर खुर्द से धारूहेड़ा रोड तक
19. गुरदास माजरा से संगवाड़ी संपर्क मार्ग
20. आलमगिरपुर संपर्क मार्ग
21. आलमगिरपुर से खटावली
22. खटावली से मालाहेड़ा रोड
23. माजरा श्योराज संपर्क मार्ग
24. कालूवास संपर्क मार्ग
कोसली विधानसभा क्षेत्र की सड़कें...
1. परखोत्तमपुर से बोहतवास भोंदू मुरलीपुर संपर्क मार्ग

2. लिलोढ़ से लडायन
3. गुडिया से सुर्खपुर टप्पा कोसली
4. जीवड़ा-गुड़ाना रोड
5. गुजरवास संपर्क मार्ग
6. नागंल पठानी स्टेशन से जाटूसाना स्टेशन
7. कुलाना से मंदौला
8. ढोकिया संपर्क मार्ग
9. सीहा से सीहा की ढ़ाणी
10. झाल से सादत्तनगर
11. खुर्शीनगर से झोलरी
12. सुबाना-गुडियानी से मूंदड़ा
13. मंदौला से बोहका
14. लूखी से बिसोवा
15. कोसली-नाहड़ रोड से सुधराना वाया जुड्डी
16. नाहड़-बहु झोलरी रोड
17. नाहड़ से जुड्डी
18. करावरा मानकपुर से नूरपुर
19. सीहा से सीहा की ढ़ाणी(भाखीवाली)
20. बोड़ियाकमालपुर से किशनगढ़
21. झज्जर-कोसली से छव्वा
22. वीएआर से आलियावास
23. कुंड-खोल रोड से राधा की ढ़ाणी
24. सूमाखेड़ा से अहमदपुर पड़तल
25. बाबड़ौली से संपर्क मार्ग

सरकार की ओर से तीनों विधानसभा क्षेत्रों कोसली, रेवाड़ी व बावल की सड़कों की मरम्मत के लिए 25-25 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया था। बजट से जिले की सड़कों पर कार्य शुरू कर दिया गया है। कई जगहों पर सड़कें ठीक की जा चुकी हैं। कई जगह अभी बाकी हैं, जल्द ही इन पर भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-आदित्य देसवाल, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed