फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Road will be built from Chaudhary Randeep Singh Hooda to Gopal Dev Chowk

Rewari News: चौ. रणदीप सिंह हुड्डा से गोपाल देव चौक तक बनेगी सड़क

Thu, 26 Jun 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Road will be built from Chaudhary Randeep Singh Hooda to Gopal Dev Chowk
फोटो : 17सड़क पर बना एक गड्ढा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वीरवार को डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के सभागार में हुई। इसमें चौ. रणदीप सिंह हुड्डा चौक से गोपाल देव चौक तक सड़क का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। डीसी ने रेवाड़ी-नारनौल बाईपास पर स्ट्रीट लाइट लगवाने का निर्देश दिया।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि ब्लैक स्पाट पर हादसों को कम करने के लिए दिए गए सुझावों पर अमल होना चाहिए। लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी, राजमार्ग प्राधिकरण, नेशनल हाई-वे पीडब्ल्यूडी, एचएसआईडीसी आदि विभागों के अधीन पालावास, मसानी, गोकलगढ़ आदि गांवों से गुजर रही सड़कों पर जो ब्लैक स्पॉट हैं, उनको दूर किया जाए।
विज्ञापन




डीसी ने कहा कि पाल्हावास चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सड़क 60 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इस कार्य में बी एंड आर व पंचायती राज विभाग सहयोग दे। गुरुग्राम बीएंडआर डिवीजन मेन रोड पर फुटपाथ व साइनेज बोर्ड की व्यवस्था को ठीक करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जयपुर रोड पर सालावास के समीप अवैध कट बंद किए जाए। यहां एक तीन फुट का गहरा गड्ढा बना हुआ है, इस गड्ढे को भरवाया जाए।
मसानी गांव में डिवाइडर के आगे जर्सी बैरियर लगवाए जाए। गांव गोकलगढ़ के नजदीक मेन रोड पर पंचायती राज विभाग अवैध कब्जे हटवाए।
डीसी ने रेवाड़ी-नारनौल बाईपास पर स्ट्रीट लाइट लगवाने के निर्देश दिए। सर्कुलर रोड का नाला बनवाया जाए। बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र श्योराण ने बताया कि चौ. रणदीप सिंह हुड्डा चौक से गोपाल देव चौक तक सड़क का निर्माण करवाने की योजना है।
डीसी ने नगर परिषद अधिकारियों को बेसहारा पशुओं को जिला की गोशालाओं में भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की मुख्य सड़कों से कचरे के ढेरों को हटाया जाए, जिससे कि आमजन को परेशानी ना हो।


डीसी ने कहा कि शहर के आसपास राष्ट्रीय राजमार्गों को यातायात की दृष्टि से सुरक्षित बनाया जाना चाहिए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचायती राज आदि विभाग इन सड़क पर साइन बोर्ड लगाने, अवैध कब्जे हटवाने, जर्सी बैरियर लगाने आदि कार्य शीघ्रता से करवाएं। जो भी नए फ्लाईओवर, अंडरपास आदि इन सड़क पर बनाए जाने हैं, उन प्रोजेक्ट को जल्दी पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed