फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Road sweeping machine worth Rs 1.56 crore imported from Italy broke down

Rewari News: इटली से मंगाई 1.56 करोड़ की रोड स्वीपिंग मशीन खराब

Mon, 25 Mar 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 25 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Road sweeping machine worth Rs 1.56 crore imported from Italy broke down
नहीं कराई गई मरम्मत, साढ़े 4 माह से सड़क पर नहीं उतारी गई मशीन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी। शहर की सड़कों की सफाई के लिए इटली से मंगाई गई 1.56 करोड़ रुपये की रोड स्वीपिंग मशीन खराब है। इसकी मरम्मत नहीं कराए जाने के कारण साढ़े चार माह से सड़क की सफाई मशीन नहीं नहीं कराई जा रही है। खड़ी-खड़ी इस मशीन की स्थिति और बिगड़ती जा रही है। इसके चारों टायर पंक्चर हो चुके हैं। इस मशीन में 4 ब्रश लगे होते हैं, जिन्हें अब बदलने की जरूरत है। कुछ पुर्जे भी बदले जाने हैं।
रोड स्वीपिंग मशीन काम में नहीं आने से सड़कों पर मिट्टी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। पॉश एरिया तक की सड़कों पर डिवाइडरों के सहारे और किनारों पर मिट्टी फैली नजर आ रही है। धूल-मिट्टी उड़ने से हवा भी प्रदूषित होती है। फिलहाल नगर परिषद की ओर से मशीन की अभी तक जांच नहीं कराई गई है। हालांकि, इसके लिए विशेष कारीगर ही पहुंचते हैं। संबंधित कंपनी के कारीगर ही इसे सुधार सकते हैं। इस मशीन को चलाने के लिए भी विशेष प्रशिक्षित चालक लगाया गया है। स्वीपिंग मशीन के रखरखाव व मरम्मत के लिए वर्ष 2024-25 के बजट में 14 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। नगर परिषद की ओर से गत माह हाउस की बजट बैठक में इसे रखा गया। हालांकि, लाखों के बजट का विरोध भी हुआ। विधायक चिरंजीव राव ने बिना चलाए लाखों का बजट रखने पर विधानसभा में भी मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन


2019 में खरीदी गई थी मशीन

प्रदेश सरकार की तरफ से वर्ष 2016-17 में रेवाड़ी नगर परिषद को सफाई के लिए विशेष बजट दिया गया था। यह बजट करीब 2 करोड़ रुपये का था। इसमें अकेले 1 करोड़ 56 लाख रुपये से ज्यादा की स्वीपिंग मशीन ही खरीदी गई। यह मशीन 2019 में खरीदी गई। सरकार के ''''पोर्टल जेम'''' के ई-मार्केट के जरिए रोड स्वीपिंग मशीन का ऑर्डर किया था। इससे पहले दो साल से प्लानिंग और अन्य प्रक्रिया चल रही थीं। सितंबर 2019 में यह मशीन रेवाड़ी पहुंच गई। सितंबर-अक्टूबर में ही इस मशीन की ब्रश में समस्या आनी शुरू हो गई थी। ब्रश पुरानी होने के चलते नई की डिमांड थी। इसके बाद इस मशीन को नगर परिषद कार्यालय परिसर में खड़ी कर दिया गया। बताया गया कि इसके पुर्जों में समस्या आने से इसे मरम्मत की जरूरत है। बिना हवा खड़े रहने से चारों टायर भी बेकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-


मशीन की रिपेयरिंग के लिए विशेष कारीगर आते हैं। मरम्मत के लिए पत्र लिखा जाएगा।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed