फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Road safety quiz tomorrow

Rewari News: सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी परीक्षा कल

Thu, 25 Dec 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Road safety quiz tomorrow
रेवाड़ी। पुलिस विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तीसरे स्तर (जिला स्तर) की सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 27 दिसंबर को यूरो इंटरनेशनल स्कूल, जोनावास में आयोजित की जाएगी। इसमें 215 बच्चे भाग लेंगे जिन्होंने क्विज प्रतियोगिता के दूसरे स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रारंभ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। इससे बचपन में सीखने वाले ये नियम जीवनभर याद रहते हैं। जिला पुलिस विभाग ने इस परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को इस क्विज प्रतियोगिता का दूसरा स्तर खंड स्तर पर आयोजित किया गया था। इसमें चार समूह बनाए गए थे। पहले समूह में कक्षा 1 से 5, दूसरे में कक्षा 6 से 8, तीसरे में कक्षा 9 से 12 और चौथे समूह में कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। दूसरे स्तर की परीक्षा में सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों के लगभग 2628 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 215 बच्चे तीसरे स्तर की परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों को इनाम भी प्रदान किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस विभाग की ओर से शिक्षा विभाग के सहयोग से किया जा रहा है ताकि युवा पीढ़ी में सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता और जागरूकता पैदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed