फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Road,Jaam,roadway bus,kharab

सर्कुलर रोड पर सात घंटे तक सड़क के बीच खड़ी रही रोडवेज बस, दिनभर लगा रहा जाम

Mon, 13 Jan 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Road,Jaam,roadway bus,kharab
लियो चौक पर खड़ी खराब बस - फोटो : Rewari
शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सर्कुलर रोड पर सोमवार को सात घंटे तक एक खराब रोडवेज बस खड़ी रही। इससे पूरा दिन जाम की स्थिति से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन यातायात पुलिस से लेकर परिवहन विभाग की ओर से इस बस को नहीं हटाया गया। बावजूद इसके कि रोडवेज कार्यशाला महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे राज्य परिवहन गुरुग्राम डिपो की बस कुछ दूरी पर चलते ही शहर के लियो चौक पर खराब हो गई। शाम पांच बजे तक बस को बीच सड़क से नहीं हटाने के कारण दिनभर वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम के समय परिवहन विभाग के अधिकारी बस को लेकर गए, तब जाकर लोगों को जाम से मुक्ति मिली। लेकिन बड़ा सवाल है कि शहर के बीच में इस तरह के हालात हैं तो यदि अन्य सड़क पर ऐसा हो जाए तो शायद जिम्मेदार महीनों तक न पहुंचे।
विज्ञापन

क्लच प्लेट खराब होने से रुक गई थी बस
सुबह के समय रोडवेज बस यात्रियों को लेकर गुरुग्राम के लिए निकली थी, लेकिन डिपो से महज 300 मीटर की दूरी पर लियो चौक पर जाकर खराब हो गई। चालक-परिचालक बस को सड़क पर ही छोड़कर वहां से चलते बने। वर्जन :::
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी डिपो एसएस देवेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गुरुग्राम डिपो की बस खराब हो गई है। इसके बाद मौके पर मिस्त्री भेजे थे, लेकिन बस ठीक नहीं हो सकी। इसके बाद शाम करीब पांच बजे क्रेन भेजकर बस को वर्कशॉप लाया गया। सड़क के बस को हटवाने का जिम्मा चालक-परिचालक का था।
फोटो- 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed