{"_id":"6a99c2ac9224c31bfb060984","slug":"ritika-yadav-from-dharuhera-selected-for-afmc-pune-rewari-news-c-198-1-rew1010-244796-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा की रीतिका यादव का एएफएमसी पुणे में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा की रीतिका यादव का एएफएमसी पुणे में चयन
Fri, 04 Sep 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
एएफएमसी पुणे में चयनित रीतिका यादव। स्रोत: परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। गांव नंगली परसापुर की बेटी रीतिका यादव का चयन पुणे स्थित आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। रीतिका वर्तमान में धारूहेड़ा में रह रही हैं।
एएफएमसी में देशभर की 30 छात्राओं का चयन हुआ है, जिनमें रीतिका यादव हरियाणा की एकमात्र छात्रा हैं। रीतिका यादव धारूहेड़ा की बेस्टेक सोसाइटी में रहती हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा नेवी चिल्ड्रन स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद भिवाड़ी के मॉडर्न पब्लिक स्कूल से चिकित्सा संकाय में 12वीं कक्षा की पढ़ाई की और स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया।
उन्होंने घर पर रहकर नीट की तैयारी की। उन्होंने रक्षा क्षेत्र में प्रवेश के लिए एसएसबी प्रक्रिया भी सफलतापूर्वक पूरी की। रीतिका के दादा जगदीश प्रसाद और दादी विद्या देवी ने बताया कि रीतिका को बचपन से ही पढ़ाई के प्रति विशेष लगन थी।
विज्ञापन
रीतिका के पिता राजबीर यादव नौसेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनके चाचा सरजीत यादव सीआरपीएफ में कमांडो हैं। परिजनों ने बताया कि रीतिका में देश सेवा का भाव परिवार से ही विरासत में मिला है।
एएफएमसी में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी के रूप में सेवा देनी होगी। रीतिका की इस उपलब्धि पर परिजनों, ग्रामीणों और धारूहेड़ा क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।