फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Richa became IAS without coaching, getting congratulations

रिचा बिना कोचिंग किए बनीं आईएएस, मिल रही बधाई

Tue, 28 Sep 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Richa became IAS without coaching, getting congratulations
ऋचा को सम्मानित करते गणमान्य लोग। - फोटो : Rewari
बावल। बावल के मोहल्ला हसनपुरा में अपने मामा के घर रह रही ऋचा राठी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस बनी हैं। ऋचा ने 365 वीं रैंक हासिल की है। ऋचा राठी हाल की डीयू में बीए फाइनल ईयर की छात्रा हैं।
विज्ञापन

मूलरूप से गुरुग्राम जिले के गांव राठीवास की निवासी रिचा राठी ने पहले ही प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इससे पहले रिचा आईबी व नीट की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं। वह बाहरवीं कक्षा में सराहनीय परीक्षा परिणाम के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सम्मानित हो चुकी हैं। रिचा राठी ने बताया कि उन्होंने अपने मामा कैलाश की प्रेरणा से यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

बिना कोचिंग की हासिल की सफलता:
ऋचा राठी ने बिना किसी कोचिंग के पहले प्रयास में ही यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वर्तमान में ऋचा राठी डीयू में बीए फाइनल ईयर की छात्रा हैं। उन्होंने प्रतिदिन 10 से 12 घंटे पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। इससे पहले ऋचा आईबी व नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं। लेकिन आईएएस बनने के लिए उन्होंने आईबी की नौकरी ज्वाइन नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने घर जाकर दी बधाई
पूर्व मंत्री डॉ. मुन्नीलाल रंगा ने ऋचा को शाल भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पहले प्रयास में इतनी बड़ी सफलता हासिल करना आसान नहीं है। ऋचा ने यह सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। ऋचा की सफलता के लिए उनके मामा कैैलाश भी बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने उन्हें पढ़ा-लिखा कर इस काबिल बनाया है। इस अवसर पर सुभाष नंबरदार, जयपाल, पूर्व सरपंच महेंद्र, चौधरी भरपूर आदि ने रिचा राठी को बधाई देते हुए उनको अपना आशीर्वाद दिया।

ऋचा को बधाई देने वालों का लगा तांता
बावल। स्थानीय मोहल्ला हसनपुरा निवासी ऋचा राठी पुत्री जोगेंद्र राठी ने पहले प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। ऋचा ने परीक्षा में 365वीं रैंक प्राप्त की है। इस अवसर पर चेयरमैन वीरेंद्र ने ऋचा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। आज के समय में बेटियां भी बेटों की तरह कदम से कदम मिलाकर चल रही है। समाज में बेटियां अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उन्होंने ऋचा को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उनके घर पर ऋचा को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। ऋचा बावल में अभी अपनी नानी के घर रह रही हैं। इस अवसर पर कैलाश व भरपूर सिंह सहित परिजनों ने ऋचा को बधाई देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed