फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Reyansh stood first in the solo singing category, while Manvesh and Bhagyashree secured the first position in the solo song competition.

Rewari News: एकल गायन में रेयांश और सोलो सॉन्ग स्पर्धा में मनवेश और भाग्यश्री प्रथम

Sat, 24 Oct 2026 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Reyansh stood first in the solo singing category, while Manvesh and Bhagyashree secured the first position in the solo song competition.
बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। संवाद
रेवाड़ी। बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। दमादम मस्त कलंदर और कन्या पूजन पे थाली बाजे जी जैसे गीतों पर दर्शक थिरक उठे। ग्रुप डांस में कैनाल वैली पब्लिक स्कूल बेरली खुर्द की सानिया की टीम और सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल हांसाका के मनवेश और भाग्यश्री ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित बाल महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

तीसरे दिन क्ले मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग, ग्रुप डांस और सोलो सॉन्ग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें आठ सरकारी विद्यालयों सहित कुल 40 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल गायन में आरपीएस रेवाड़ी स्कूल और बलाहा कलां निवासी रेयांश यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया है। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी की अर्पणा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
क्ले मॉडलिंग में आरपीएस हांसाका स्कूल की निकिता और आरपीएस स्कूल रेवाड़ी के ईशान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में आरपीएस स्कूल की प्रीति तथा आरपीएफ पब्लिक स्कूल की संध्या ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार ने कहा कि बाल महोत्सव जैसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ उनके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बाल भवन की ओर से आयोजित गतिविधियों की सराहना की।
जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि 27 अक्तूबर को महोत्सव के तहत देशभक्ति समूह गान, क्लासिकल सोलो डांस, ग्रुप डांस और स्केचिंग ऑन द स्पॉट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर डॉ. अनीता यादव, डॉ. रेखा, धर्मेंद्र सिंह, डॉ. सुधा यादव, डॉ. ज्योत्सना यादव सहित बाल भवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। संवाद

बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। संवाद

बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। संवाद

बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। संवाद

बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। संवाद

बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। संवाद

बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। संवाद

बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed