फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewri news, district, dengue, enter, civil hospital, reject

जिले में डेंगू की दस्तक, नागरिक अस्पताल ने नकारा

Thu, 18 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
rewri news, district, dengue, enter, civil hospital, reject
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo

विज्ञापन
रेवाड़ी के बावल स्थित औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करने वाले युवक में डेंगू होने का संदिग्ध मामला सामने आया है। वहीं नागरिक अस्पताल प्रशासन ने इसे नकारा है।

गांव सांपली में रहने वाले युवक ने बुखार की शिकायत पर गत दिनों गांव में ही डॉक्टर से जांच कराई। डॉक्टरों ने युवक को रेवाड़ी में उपचार के लिए भेजा। यहां उसने एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। अस्पताल प्रशासन ने भी डेंगू का इलाज शुरू कर दिया। युवक में डेंगू की सूचना पर नागरिक अस्पताल प्रशासन भी हरकत में आया और निजी अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

 
डिप्टी सीएमओ डॉ जेके सैनी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर युवक की जांच कराई गई है। युवक को अभी डेंगू नहीं हुआ है। निजी अस्पताल से उसकी छुट्टी करवा दी गई है। कोई भी निजी अस्पताल बिना नागरिक अस्पताल की जांच से पहले डेंगूू घोषित नहीं कर सकता है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को लगता है कि उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में आकर जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डेंगू की जांच एवं उपचार निशुल्क है। उन्होंने कहा कि शहर के कुछ डॉक्टर लोगों को डेंगू बताकर उनसे पैसे वसूलने का काम करते हैं, लेकिन इस बार यदि कोई ऐसा केस आया तो प्रशासन उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed