फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari Zone Youth Festival to be held at KLP College from November 5 to 9

Rewari News: 5 से 9 नवंबर तक केएलपी कॉलेज में होगा रेवाड़ी जोन का युवा महोत्सव

Wed, 08 Oct 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rewari Zone Youth Festival to be held at KLP College from November 5 to 9
फोटो : 21प्रतिभा खोज कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। 5 से 9 नवंबर को रेवाड़ी जोन का युवा महोत्सव केएलपी कॉलेज और 10 से 12 नवंबर को महेंद्रगढ़ जोन का युवा महोत्सव आरपीएस बलाना में होगा। निदेशक युवा कल्याण प्रोफेसर अदिति शर्मा ने बताया कि युवा महोत्सव इस बार दो जोन में होगा।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह ने भी सभी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण विभाग की ओर से होने वाले युवा महोत्सव के लिए विद्यार्थियों में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह रहे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह, निदेशक युवा कल्याण प्रोफेसर अदिति शर्मा एवं अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैलेंट सर्च कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों ने अनेक विधाओं में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जिसमें डांस, म्यूजिक, थिएटर, लिटरेरी, फाइन आर्ट्स विधाए शामिल रहीं। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने सभी युवा विद्यार्थियों को युवा महोत्सव की विभिन्न विधाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों को भी जीवन मूल्यों में शामिल करना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

आज के प्रतिभा खोज कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थी जोनल युवा महोत्सव में भाग लेंगे। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. राजेश बंसल, हरिओम कौशिक, मनोज शर्मा, रोहित सैनी, रविंद्र, रोहित चतुर्वेदी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed