{"_id":"6ab426f43d0e6caef704338d","slug":"rewari-won-the-bronze-medal-by-rewari-news-c-198-1-rew1001-245981-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी ने करनाल को 5-1 से रौंदकर जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी ने करनाल को 5-1 से रौंदकर जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
जीत हा हासिल पर खुशी जाहिर करते टीम। स्त्रोत: कोच
रेवाड़ी। रोहतक में आयोजित 59वें राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में रेवाड़ी की अंडर 14 टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य भर में तृतीय स्थान हासिल किया है। वीरेंद्र कोच, राकेश डीपी तथा पंकज कोच ने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रदेश के हर जिले से टीमों का प्रतिनिधित्व था, जिसमें रेवाड़ी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए करनाल की टीम को 5-1 के स्कोर से मात देते हुए कांस्य पदक हासिल किया है।
उन्होंने बताया कि यह सब खिलाड़ियों की मेहनत लगन अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। टीम ने अपने सभी मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पूरे प्रदेश में खेल जगत में एक मैसेज देने का कार्य किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कव्वाली के प्राचार्य अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कव्वाली में हॉकी की तीन नर्सरी चल रही है।
परिणामस्वरूप राज्य स्तर पर हमारे खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। यह उपलब्धि निश्चित रूप से पूरे दक्षिणी हरियाणा और साथ ही हॉकी और खेल प्रेमियों के लिए एक उत्साहवर्धन का कार्य करेगी। हमें पूरी उम्मीद है कि राज्य सरकार द्वारा घोषित एस्ट्रो टर्फ कव्वाली में बन जाने पर यहां की टीम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराएगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले सिरसा में आयोजित स्कूली खेल टूर्नामेंट में लड़कियों की कव्वाली की टीम ने भी प्रदेश भर में चौथा स्थान हासिल किया था।