फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari Women's Executive Committee of the Sports Federation Announced

Rewari News: घंटा खेल महासंघ की रेवाड़ी महिला कार्यकारिणी घोषित

Mon, 07 Sep 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 07 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Rewari Women's Executive Committee of the Sports Federation Announced
घंटा खेल महासंघ की रेवाड़ी महिला कार्यकारिणी। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। घंटा खेल महासंघ ने रेवाड़ी की महिला इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। समाजसेवी रोशनी यादव उर्फ आरडी को महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी में पूनम उपाध्यक्ष, रेखा कोषाध्यक्ष और कंचन व सुनीता को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

महासंघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि महिला इकाई को मजबूत करने और खेल को जिले के अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रोशनी यादव ने महासंघ का आभार जताते हुए कहा कि वह अपनी टीम के साथ पद की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि घंटा खेल को रेवाड़ी जिले के हर स्कूल और हर खिलाड़ी तक पहुंचाया जाए। अधिक से अधिक बच्चों को इस खेल से जोड़कर उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासंघ की नई महिला कार्यकारिणी से पदाधिकारियों और खेल से जुड़े लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed