फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Tractor hit youths standing on the roadside, one killed, two injured

रेवाड़ी : सड़क किनारे खड़े युवकों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Mon, 04 Jul 2022 05:42 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 04 Jul 2022 05:42 PM IST
विज्ञापन
Rewari: Tractor hit youths standing on the roadside, one killed, two injured
Accident - फोटो : फाइल फोटो

बावल के प्राणपुरा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे 3 युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को रेवाड़ी के पुष्पाजंलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गांव प्राणपुरा निवासी कुलबीर व रानौली निवासी जयपाल दोनों रविवार की रात करीब 11 बजे ट्यूबवेल से बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। तभी उन्हें रास्ते में उनका दोस्त प्राणपुरा निवासी नीरज खड़ा दिखाई दे गया। दोनों ने प्राणपुरा रोड पर रानौली के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी की और तीनों आपस में बात करने लग गए। तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को सीधे टक्कर मार दी। हादसे में जयपाल की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं कुलबीर व नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले बावल सीएचसी और फिर रेवाड़ी रेफर किया गया। फिलहाल दोनों का शहर के पुष्पाजंलि अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार को पुलिस ने जयपाल के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed