{"_id":"68a4c772a9acf01814018cf6","slug":"rewari-tops-in-under-14-and-under-11-girls-category-rewari-news-c-198-1-fth1001-224356-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अंडर-14 और अंडर-11 बालिका वर्ग में रेवाड़ी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अंडर-14 और अंडर-11 बालिका वर्ग में रेवाड़ी अव्वल
विज्ञापन
फोटो : 3खेल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। शिक्षा विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को जिले में विभिन्न विद्यालयों में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में जिले की होनहार बालिकाओं ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।
अंडर-14 और अंडर-11 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिताओं में रेवाड़ी की टीमों ने प्रथम स्थान पाया। वहीं खोल की टीम ने दोनों वर्गों में प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में बावल और खोल क्षेत्र की टीमों ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
कबड्डी के साथ-साथ फुटबॉल के लिए भी ट्रायल हुए जिसमें जिलेभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल में चारण कोच, संदीप कोच, प्रवीण (पीजीटी), इंदर (पीटीआई), रवि (पीजीटी), विक्रम (डीपीई) व केहर (डीपीई) ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।