फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari topped the state for the third time in a row in Nikshay Nutrition Scheme

निक्षय पोषण योजना में रेवाड़ी लगातार तीसरी बार प्रदेश भर में अव्वल

Thu, 16 Sep 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rewari topped the state for the third time in a row in Nikshay Nutrition Scheme
रेवाड़ी। उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि रेवाड़ी जिला निक्षय पोषण योजना स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार लगातार तीसरी बार प्रदेश भर में टॉप पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2025 तक टीबी मुक्त भारत अभियान को जिला रेवाड़ी में तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार की योजना के अनुसार जिले में 1142 टीबी रोगियों की पहचान कर उन्हें मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। योजना के तहत अब तक 46,78,500 रुपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। जिला रेवाड़ी का डीबीटी देय राशि 85 प्रतिशत है।
विज्ञापन

इस अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. राजबीर ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा टीबी (क्षय रोग) से ग्रसित लोगों के लिए शुरू की गई निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत मरीजों को इलाज के लिए प्रतिमाह 500 रुपये की राशि वित्तीय सहायता के रूप में अधिकतम 6 माह तक प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर पंजीकरण व नामांकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार, टीबी होने पर दवाइयों के साथ ही मरीज को पौष्टिक भोजन की भी बहुत जरूरत होती है। इन जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने निक्षय पोषण योजना शुरू किया है। इस योजना के तहत टीबी के मरीजों को केंद्र सरकार द्वारा प्रतिमाह 500 रुपये की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाती है। यह अनुदान मरीज के ठीक होने तक दिया जाता है।

जो मरीज अधिकारिक निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत होंगे, उन्हें ही इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। जो लोग पहले से ही टीबी का इलाज करवा रहे हैं, वे भी इसके पात्र होंगे। योजना का लाभ लेने के लिए डॉक्टर द्वारा प्रमाणित किए हुए मेडिकल प्रमाण पत्र के अलावा रोगियों को अपना आवेदन पत्र भी जमा करना होगा। साथ ही बैंक अकाउंट पासबुक होना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed