फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari to sekar train start form one september

एक सितंबर से रेवाड़ी से सीकर तक ट्रेन से कर सकेंगे सफर

Sat, 29 Aug 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sat, 29 Aug 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान में निकाय चुनाव की वजह से लगी आचार संहिता से ट्रेन सात अगस्त को शुरू नहीं हो पाई थी। अब एक सितंबर को सीकर-रेवाड़ी-दिल्ली के बीच ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इसका शुभारंभ समारोह सीकर जंक्शन पर होगा और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ट्रेन की हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगी। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सीकर कलेक्ट्रेट में सांसद और अधिकारियों की बैठक भी हुई।
विज्ञापन


 बता दें कि सीकर से लुहारु के बीच पहले मीटर गेज की लाइन थी। अब इसे ब्रॉड गेज किया गया है, जिसकी वजह से पिछले कई सालों से रेवाड़ी-सीकर के बीच ट्रेनों का आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस ट्रेन के चलने से झुंझुनूं, सीकर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। शेखावाटी में धार्मिक स्थल ज्यादा होने से हरियाणा के लोग काफी संख्या में इन क्षेत्रों में जाते हैं।

सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने बताया कि मुख्यमंत्री से बातचीत हो चुकी है। एक सितंबर से ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। इसे लेकर बैठक हो चुकी है। रेलवे का नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है।

पहली ट्रेन चलेगी संपर्क क्रांति ट्रेन
सीकर से रेवाड़ी होकर दिल्ली तक चलने चाली पहली राजस्थान संपर्क क्रांति ट्रेन होगी। यह बीकानेर-जोधपुर से चलने वाले दो ट्रेन मेड़ता से 17 कोच के साथ दिल्ली के लिए रवाना होगी। यही ट्रेन वाया रेवाड़ी होकर सीकर जाएगी, जहां से उसे राजस्थान की मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगी।

यह होगा ट्रेनों का टाइम टेबल
रेवाड़ी से रवानगी    सीकर पहुंचेगी
रात 11.15        सुबह 5 बजे
दोपहर 2 बजे    रात 8 बजे
सीकर से रवानगी    रेवाड़ी पहुंचेगी
सुबह 7 बजे    दोपहर एक बजे
सुबह 9 बजे    दोपहर 3 बजे

दो दिन चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन
सीकर से वायार रेवाड़ी होकर दिल्ली तक बुधवार व शुक्रवार को एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी। सराय रोहिल्ला से सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर रवाना होने वाली एक्सप्रेस ट्रेन सुबह करीब 9 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। जबकि यह ट्रेन दोपहर सवा एक बजे सीकर पहुंचेगी। सीकर से यह ट्रेन दोपहर सवा दो बजे रवाना होकर शाम करीब सात बजे रेवाड़ी और रात 9 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

वर्जन...
एक सितंबर से रेवाड़ी-सीकर के बीच ट्रेन चलेगी। इस संबंध में अभी कोई कार्यक्रम नहीं आया है। ट्रेनों की पहले बजट में घोषणा हुई है। जैसे ही जयपुर मंडल से कोई सूचना आएगी, तैयारी कर ली जाएगी।

गोपाल भाटी, मुख्य स्टेशन अधीक्षक, रेवाड़ी

2010 से बंद है कनेक्टिविटी
रेवाड़ी से लुहारु तक पहले ही ब्रॉड गेज लाइन थी लेकिन लुहारु से सीकर के बीच मीटर गेज को बदलने के लिए 2007 में घोषणा हुई। 2010 में काम तो शुरू हो गया लेकिन बजट की कमी से यह रफ्तार नहीं पकड़ पाया। हर बजट में थोड़ा-थोड़ा पैसा मिला। 2014 के आखिर में काम पूरा हो गया। पिछले महीने जुलाई में ट्रायल पूरा होने के बाद सात अगस्त से ट्रेन चलनी थी लेकिन राजस्थान में निकाय चुनाव होने की वजह से मामला अटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed