{"_id":"69050b0e5300cbc71e02b8cc","slug":"rewari-the-17th-district-of-haryana-has-a-special-connection-with-haldhar-balram-and-is-doing-a-lot-of-development-rewari-news-c-198-1-rew1001-228216-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हरियाणा के 17वें जिले रेवाड़ी का हलधर बलराम से कनेक्शन खास, कर रहा खूब विका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हरियाणा के 17वें जिले रेवाड़ी का हलधर बलराम से कनेक्शन खास, कर रहा खूब विका
Sat, 01 Nov 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
तैयार हुआ भाड़ावास ओवरब्रिज। संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा दिवस पर पूरे राज्य में उत्सव का माहौल है। पिता संग पुत्र एक साथ जन्मदिन मनाएं तो इससे बड़ा गौरव और क्या होगा। यही वजह है कि 1नवम्बर1989को राज्य के 17वें जिले के रूप में अस्तित्व में आया रेवाड़ी दोगुनी खुशी से झूम रहा है। इसी खास मौके पर आज अमर उजाला रेवाड़ी की विकासयात्रा से आपको रू-ब-रू करा रहा है,लेकिन पहले बात करेंगे पुरातन इतिहास की। योगेश्वर श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम से इस क्षेत्र का बड़ा ही गहरा नाता है।
मान्यता है कि करीब6हजार साल पहलेयहां के राजा रेवत अपनी पुत्री रेवती को प्यार से रेवा कहते थे। दाऊजीसे विवाह के वक्त रेवा को यह नगर दहेज में दिया दिया था।पुरानेरेवा-वाड़ीको धीरे-धीरेरेवाड़ीकहा जाने लगा। आधुनिक भारत में रेवाड़ी पहले पंजाब का तो अब दक्षिण हरियाणा का हिस्सा है। जब हिदीभाषा के आधार पर हरियाणा पंजाब से अलग राज्य बना तो रेवाड़ी उस वक्त गुरुग्राम जिले का हिस्सा। फिर महेंद्रगढ़ के साथ जोड़ दिया गया। 36सालपहले आखिर इस क्षेत्र के लोगों को अपना हक मिला। सही मायने में रेवाड़ी काविकास यहीं से शुरू हुआ।
आजएम्स का बनना रेवाड़ी की प्रगति को दर्शाता है। रेवाड़ी के प्राचीनतम कॉलेजों में एक अहीर कॉलेज भी शान बढ़ा रहा है। नमो भारत आरआरटीएस को भीहरियाणा सरकार ने धारूहेड़ा से आगे बढ़ाकर बावल तक करने पर केंद्रीयएजेंसी कोसहमति दे दी है।इसके बादआईएमटी मानेसर से बावल के बीचउद्योगोंमें काम करने वाले लोगों का दैनिक आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय को 14किलोमीटर के आउटर बाईपास से मिला फायदा
800करोड़ रुपये से 14किलोमीटर का आउटर बाईपास इसी साल जनसमर्पित किया गया है।रेवाड़ी-नारनौल जैसलमेर एनएच-11केहिस्से के रूप में बने इस बाईपास नेरेवाड़ी शहर में बड़े वाहनों की आवाजाहीको घटाया है। इसी साल 60करोड़ रुपये सेभाड़ावास रेलवे ओवरब्रिज तैयार हो जाने के बाद शहर की 6कॉलोनियों और आसपास के 35गांवों को सीधी कनेक्टिविटी मिली। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत32करोड़ सेरेवाड़ी रेलवे स्टेशन केकायाकल्प किया जा रहा है। पहले चरण काज्यादातरकामपूरा हो चुकाहै। ब्रास मार्केट की सड़कों कोसुधारा जा रहा है। शहर में 4.32करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड बनाई जा रही है। नगर परिषद की ओर से मुख्य बाजार अग्रसेन चौक,भाड़ावास गेट,मोती चौक,गोकल बाजार,विश्वकर्मा चौक और रेलवे मार्ग,बारा हजारी रोड को सीसी रोड में तब्दील किया जाएगा। अनाज मंडीकाकायांतरण भी जारीहै। बड़ा तालाब और सोलहाराही तालाब का सौंदर्यीकरणलगभग हो चुका है। 32करोड़ रुपये खर्चकरअमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। फिनिशिंग बाकीहै। ब्रास मार्केट की सड़कोंकोसुधारागया है। शहर में 4.32करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड बनाई जा रही है। नगर परिषद की ओर से मुख्य बाजार अग्रसेन चौक,भाड़ावास गेट,मोती चौक,गोकल बाजार,विश्वकर्मा चौक और रेलवे मार्ग,बारा हजारी रोड को सीसी रोड में तब्दील किया जाएगा। अनाज मंडीका कायांतरण जारीहै।
धारूहेड़ा, कोसली और बावलमें भीहो रहा विकास
धारूहेड़ामें12.78करोड़ रुपये के बजट वाले लंबित बस स्टैंड प्रोजेक्ट काशिलान्यास किया जा चुका है। दिल्ली-जयपुर हाईवे की हालत सुरी जा रही है। मालपुरा मेेंं फुट ओवरब्रिज का कामशुरू हो चुका है। 6.75करोड़ से बाईपास (एनएच919)का कुछ हिस्सा बनेगा। भिवाड़ीबॉर्डरपर जलभराव से निपटने का काम दिसंबर तक शुरू होने की संभावना है। धारूहेड़ा में मेट्रो स्टेशन भी बनेगा।
कोसली में करीब 38करोड़से तैयार नर्सिंग कॉलेज काउद्घाटन हो चुका है। करीब 18करोड़ रुपये काओवरब्रिज भी उदघाटन के लिए तैयार है। जाटूसाना में अनुमानित20करोड़सेसरकारी कॉलेज बनाया जारहा है। लूखी में पीएचसी का भवन निर्माणाधीन है।
बावल में करीब 20करोड़ से बना कन्या कॉलेज का भवन उदघाटन के लिए तैयार है। नगर पालिका शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर चुकी है। ईएसआई अस्पताल भी बनकर तैयार होने वाला है। बनीपुर ओवरब्रिज का निर्माणकार्य जनवरी 2026में पूरा होने की संभावना है। जयसिंहपुरा में फुट ओवरब्रिज बन रहा है। श्रमिक कक्ष भी बनाए जाएंगे और मेट्रो स्टेशन भी बनाया जाएगा।
-- -- -- -- -
विकास की गवाही और आस
रेवाड़ी के श्याम नगरवासीराजेंद्र,कोसलीकेरमेश भाकली औरकरतार सिंह का कहना है कि जब रेवाड़ी जिला बना था तो सवाल थे कि आगे क्या होगा। धीरे-धीरे तरक्की के रास्ते खुले तो हमारा जिला हरियाणा में अपनी अहमियत साबितचुकाहै।डिजिटलीकरण से जिले केसरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता आई है। पहले के छोटे-मोटे कामके लिए सरकारी दफ्तरों के कई-कईचक्कर लगाने पड़ते थे। उम्मीद है कि उन्नति का सफर रुकेगा नहीं।