फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari team topped the under-14 age group in fencing

तलवारबाजी में अंडर-14 आयु वर्ग में रेवाड़ी की टीम रही अव्वल

Fri, 18 Nov 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rewari team topped the under-14 age group in fencing
रेवाड़ी। शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय राज्यस्तरीय नेटबॉल व तलवारबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले करवाए गए। अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग के तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए लड़के व लड़कियों की टीम के लिए तीन इंवेट बनाए गए हैं। सहायक शिक्षा अधिकारी खेल भूपेन्द्र कुमार ने बताया कि 19 नवंबर को बची हुई टीमों के फाइनल मुकाबले करवाए जाएंगे। समापन अवसर पर मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह होंगे। इस दौरान तलवारबाजी की अंडर-14 आयु वर्ग फ्वायल में रेवाड़ी की टीम प्रथम पर रही।
विज्ञापन

इसमें लड़कियों की नेटबॉल प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग में रेवाड़ी- हिसार और झज्जर-सिरसा की टीम सेमीफाइनल में गई। अंडर-17 आयु वर्ग में रेवाड़ी-सिरसा मुकाबले में रेवाड़ी टीम विजेता रही। झज्जर- हिसार के मुकाबले में हिसार की टीम विजेता रही। अब फाइनल मुकाबला रेवाड़ी-हिसार के बीच खेला जाएगा। वहीं अंडर-19 आयु वर्ग में रेवाड़ी- भिवानी व झज्जर-हिसार की टीम सेमीफाइनल में गई।
विज्ञापन

तलवारबाजी की अंडर-14 आयु वर्ग की लड़कों के सेबर में करनाल की टीम प्रथम, जींद की टीम द्वितीय, फरीदाबाद व पानीपत की टीम तृतीय स्थान पर रही।
तलवारबाजी की अंडर-14 आयु वर्ग में लड़कों की ईपी में जींद की टीम प्रथम, यमुनानगर की टीम द्वितीय, रेवाड़ी व करनाल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तलवारबाजी की अंडर-14 आयु वर्ग में फ्वायल में रेवाड़ी की टीम प्रथम, जींद द्वितीय, फरीदाबाद व सोनीपत तीसरे स्थान पर रही।
तलवारबाजी की अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कों की सेबर में हिसार की टीम प्रथम, जींद की टीम द्वितीय, करनाल व सोनीपत की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तलवारबाजी की अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कों की टीम सेबर में हिसार प्रथम, सोनीपत द्वितीय, पानीपत व कैथल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
तलवारबाजी अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कियों की टीम फ्वायल में जींद की टीम प्रथम, रोहतक की टीम द्वितीय, रेवाड़ी व करनाल की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed